return to news
  1. Q1 Results Highlights: TCS का मुनाफा 5% उछला, GM Breweries समेत कई दिग्गज कंपनियों के नतीजे घोषित

मार्केट न्यूज़

Q1 Results Highlights: TCS का मुनाफा 5% उछला, GM Breweries समेत कई दिग्गज कंपनियों के नतीजे घोषित

Upstox

2 min read | अपडेटेड July 09, 2026, 18:58 IST

सारांश

Q1 Results Live: सुप्रीम इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया, क्यूपिड ब्रुअरीज एंड डिस्टिलरीज, एशियन होटल्स (ईस्ट), अरुणज्योति बायो वेंचर्स, गुजरात होटल्स और मोनो फार्माकेयर भी आज अपने तिमाही नतीजे जारी कर रही हैं। यहां आज के तिमाही नतीजों की पूरी जानकारी दी जा रही है।

Q1 Results

Q1 Results: तिमाही नतीजों के साथ-साथ TCS का बोर्ड अंतरिम डिविडेंड देने पर भी विचार करेगा।

Q1 Results: वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजों का सीजन आज यानी 9 जुलाई से शुरू हो रहा है। आज कई कंपनियां अपने अप्रैल-जून तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी कर रही हैं। इनमें आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), आनंद राठी वेल्थ, GM ब्रुअरीज और ईमको एलेकॉन (इंडिया) जैसी कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा सुप्रीम इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया, क्यूपिड ब्रुअरीज एंड डिस्टिलरीज, एशियन होटल्स (ईस्ट), अरुणज्योति बायो वेंचर्स, गुजरात होटल्स और मोनो फार्माकेयर भी आज अपने तिमाही नतीजे जारी कर रही हैं। यहां आज के तिमाही नतीजों की पूरी जानकारी दी जा रही है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

04:10 PM: TCS का मुनाफा 5% उछला, डिविडेंड घोषित

अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 5 फीसदी बढ़कर ₹13,420 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 12,819 करोड़ रुपये था। अप्रैल-जून 2026 तिमाही में TCS की परिचालन आय (Revenue from Operations) सालाना आधार पर करीब 13.9% बढ़कर ₹72,275 करोड़ रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹63,437 करोड़ थी। TCS ने अपने शेयरधारकों के लिए ₹1 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹12 का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।

12:34 PM: GM Breweries का मुनाफा 46% उछला

GM Breweries ने जून तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना 45.6 फीसदी बढ़कर 37.7 करोड़ रुपये हो गया है। इसका रेवेन्यू भी 25.8 फीसदी बढ़कर 200 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का EBITDA 52% बढ़कर ₹46.4 करोड़ हो गया। वहीं EBITDA मार्जिन 23.2% रहा, जो पिछले साल 18.7% था।

11:32 AM: TCS के नतीजों पर टिकी नजर

मार्च 2026 तिमाही (Q4 FY26) में TCS का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 12% बढ़कर 13,718 करोड़ रुपये रहा था। अब निवेशकों की नजर जून तिमाही के नतीजों पर है। तिमाही नतीजों के साथ-साथ TCS का बोर्ड अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) देने पर भी विचार करेगा। अगर कंपनी डिविडेंड का ऐलान करती है, तो इसका लाभ उन शेयरधारकों को मिलेगा जिनके नाम 15 जुलाई 2026 की रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज होंगे।

11:20 AM: इस सप्ताह ये कंपनियां भी जारी करेंगी नतीजे

इस सप्ताह इंडियन बैंक, एवेन्यू सुपरमार्ट्स (DMart), बैंक ऑफ महाराष्ट्र, अवांटेल, एलएंडटी फाइनेंस, एलेकॉन इंजीनियरिंग, जस्ट डायल, इंटरनेशनल ट्रैवल हाउस, उमिया बिल्डकॉन और लॉन्गस्पर इंटरनेशनल वेंचर्स समेत कई अन्य कंपनियां भी अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख