return to news
  1. Stock Market: 4 दिन में FII ने की ₹3954 करोड़ की खरीदारी, US-Iran टेंशन के बावजूद इन वजहों से चढ़ा बाजार

मार्केट न्यूज़

Stock Market: 4 दिन में FII ने की ₹3954 करोड़ की खरीदारी, US-Iran टेंशन के बावजूद इन वजहों से चढ़ा बाजार

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड July 09, 2026, 10:41 IST

सारांश

Stock Market: विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) लगातार चौथे कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार में खरीदार रहे। उन्होंने बुधवार को 1,963 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। पिछले 4 दिनों में FII ने कैश मार्केट में कुल 3,954 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Stock Market

Stock Market: निवेशकों ने निचले स्तरों पर खरीदारी का फैसला किया है, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 09 जुलाई को शानदार रिकवरी नजर आ रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 602 अंकों की तेजी है और यह 77,105.73 के स्तर पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 185 अंक बढ़कर 24065 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। दिलचस्प बात ये है कि अमेरिका और ईरान के बीच टेंशन के बावजूद आज बाजार में खरीदारी का माहौल है। यहां हम समझेंगे कि बाजार में आज की तेजी के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

वैल्यू बाइंग

शेयर बाजार में एक दिन पहले यानी 08 जुलाई को बड़ी गिरावट आई थी। इस दौरान BSE Sensex 1677.12 अंक टूटकर 76,503.60 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 516.65 अंकों की कमजोरी के साथ 23882.05 के लेवल पर बंद हुआ था। यह गिरावट इतनी बड़ी है कि बाजार में पिछले 5 कारोबारी दिनों में आई तेजी लगभग पूरी तरह खत्म हो गई। ऐसे में अब निवेशकों ने निचले स्तरों पर खरीदारी का फैसला किया है, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला।

FII और DII की खरीदारी

विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) लगातार चौथे कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार में खरीदार रहे। उन्होंने बुधवार को 1,963 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। पिछले 4 दिनों में FII ने कैश मार्केट में कुल 3,954 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। विदेशी निवेशकों की लगातार खरीदारी से बाजार का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने भी एक दिन के विराम के बाद वापसी करते हुए 790 करोड़ रुपये का निवेश किया, जिससे बाजार को अतिरिक्त सहारा मिला।

फार्मा, बैंकिंग और रियल्टी समेत कई सेक्टर्स में उछाल

आज NSE पर ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी रियल्टी 2 फीसदी तक उछल गया है। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर, फार्मा और मीडिया इंडेक्स भी करीब 2 फीसदी तक चढ़ गए। इसके अलावा निफ्टी FMCG और PSU बैंक इंडेक्स में भी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। निफ्टी ऑटो, प्राइवेट बैंक और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। इन सभी सेक्टर्स ने बाजार का सेंटीमेंट बेहतर किया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख