return to news
  1. आज से ही दिवाली सेलिब्रेट करने लगा बाजार, बैंक निफ्टी ने भरी रफ्तार, तेजी के लिए चार फैक्टर्स जिम्मेदार

मार्केट न्यूज़

आज से ही दिवाली सेलिब्रेट करने लगा बाजार, बैंक निफ्टी ने भरी रफ्तार, तेजी के लिए चार फैक्टर्स जिम्मेदार

Upstox

4 min read | अपडेटेड November 05, 2026, 12:12 IST

सारांश

5 नवंबर को शेयर बाजार में लगातार छठे दिन बंपर तेजी रही। कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर से नीचे आने और विदेशी निवेशकों की लिवाली से निफ्टी बैंक 1,191 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी 50 ने 24,442 का स्तर छू लिया।

शेयर सूची

dalal-street-rally-nifty-bank-surges

दलाल स्ट्रीट पर गुरुवार को लगातार छठे कारोबारी दिन जोरदार खरीदारी देखने को मिली।

दलाल स्ट्रीट पर 5 नवंबर को खरीदारों का दबदबा पूरी तरह देखने को मिला। शेयर बाजार में लगातार छठे कारोबारी दिन तूफानी तेजी जारी रही और बाजार में दिवाली जैसा माहौल नजर आया। चौतरफा लिवाली के दम पर सभी सेक्टर्स के शेयरों में जोरदार खरीदारी हुई, जिसने निफ्टी बैंक इंडेक्स को 1,191 अंकों की भारी छलांग लगाने में मदद की। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर निफ्टी 50 भी 481.6 अंक यानी 2% की जोरदार बढ़त के साथ 24,442.20 के स्तर पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज गिरावट और कंपनियों के मजबूत नतीजों ने निवेशकों के भरोसे को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कच्चे तेल में गिरावट और विदेशी निवेशकों की वापसी

बाजार की इस जोरदार छलांग के पीछे सबसे बड़ा कारण कच्चे तेल में आई तेज गिरावट है। ब्रेंट क्रूड फिसलकर 100 डॉलर प्रति बैरल के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गया है। कच्चे तेल के सस्ता होने से भारत के आयात बिल, महंगाई और अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले दबाव को लेकर चिंताएं काफी कम हो गई हैं। इससे बैंकिंग सेक्टर का मूड बेहतर हुआ है। इसके अलावा विदेशी निवेशकों ने बुधवार को लगातार चौथे दिन बाजार में शुद्ध खरीदारी की, जिससे नकदी बढ़ी। साथ ही अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के नतीजों और ईरान से जुड़े तनाव घटने की उम्मीद से वैश्विक स्तर पर भी लिवाली का माहौल बना।

निफ्टी बैंक के सभी 14 शेयरों में रही हरियाली

बैंकिंग शेयरों में आई तेजी इतनी जबर्दस्त थी कि निफ्टी बैंक के सभी 14 शेयर हरे निशान में कारोबार करते दिखे। निफ्टी बैंक इंडेक्स 2% उछलकर 57,000 के पार पहुंच गया। प्राइवेट और सरकारी दोनों बैंकों में निवेशकों ने जमकर पैसा लगाया। निजी बैंकों में बेहतर लोन ग्रोथ और आकर्षक वैल्यूएशन से लिवाली बढ़ी। इंडसइंड बैंक में 4.14% और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में 4.04% की तेजी आई। वहीं एक्सिस बैंक 3.13% और आईसीआईसीआई बैंक 2.95% चढ़े। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और एसबीआई में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

एसबीआई के मजबूत नतीजों ने बढ़ाया भरोसा

बैंकिंग सेक्टर के सेंटिमेंट को मजबूत करने में देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के दूसरी तिमाही नतीजों ने बड़ी भूमिका निभाई। एसबीआई ने सितंबर तिमाही में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में सालाना 14% की बढ़त दर्ज की है और यह 23,038 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल 20,160 करोड़ रुपये था। बैंक की कुल आय बढ़कर 1,43,796 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल 1,34,979 करोड़ रुपये थी। वहीं इस दौरान बैंक की ब्याज से होने वाली आमदनी भी बढ़कर 1,32,019 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 1,19,654 करोड़ रुपये थी।

एसेट क्वालिटी सुधरी और कंसोलिडेटेड मुनाफा 20% चढ़ा

एसबीआई के प्रदर्शन में एसेट क्वालिटी का बेहतर होना सबसे अहम पहलू रहा। बैंक का ग्रॉस एनपीए 30 सितंबर 2026 तक घटकर 1.39% रह गया, जो पिछले साल 1.73% था। इसी तरह नेट एनपीए भी सुधरकर 0.36% पर आ गया, जो पहले 0.42% था। इसके चलते फंसे कर्जों के लिए बैंक का प्रोविजन घटकर 2,759 करोड़ रुपये रह गया, जो पहले 4,132 करोड़ रुपये था। कंसोलिडेटेड आधार पर एसबीआई ग्रुप का नेट प्रॉफिट 20% बढ़कर 25,361 करोड़ रुपये रहा और कुल आय 1,87,756 करोड़ रुपये दर्ज की गई। बैंक का कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो भी बढ़कर 16.09% हो गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख

End of additional stories