return to news
  1. Coal India, Bajaj Housing, Tata Steel, IOC... देखें, आज कौन-कौन सी कंपनियां जारी करेंगी Q3FY25 के नतीजे

मार्केट न्यूज़

Coal India, Bajaj Housing, Tata Steel, IOC... देखें, आज कौन-कौन सी कंपनियां जारी करेंगी Q3FY25 के नतीजे

Upstox

3 min read | अपडेटेड January 27, 2025, 11:41 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Q3FY25 Results: 27 जनवरी को कोल इंडिया, बजाज हाउसिंग फाइनेंस, टाटा स्टील, इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन जैसे बड़े नाम वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर की तीसरी तिमाही की अपनी आमदनी के नतीजे जारी करने जा रहे हैं।

करीब 80 कंपनियां आज जारी करेंगी अपनी रिपोर्ट्स। (तस्वीर: Shutterstock)

करीब 80 कंपनियां आज जारी करेंगी अपनी रिपोर्ट्स। (तस्वीर: Shutterstock)

जनवरी के आखिरी हफ्ते में कई कंपनियां वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के अपने नतीजों का ऐलान करने के लिए तैयार हैं। हफ्ते के पहले दिन, सोमवार 27 जनवरी को ही करीब 80 कंपनियां अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही की अपनी आमदनी का ब्योरा देंगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इनमें सरकारी कोल उत्पादक Coal India, स्टील उत्पादक Tata Steel, पेट्रोलियम रिफाइनिंग कंपनी Indian Oil Corporation, हाउसिंग फाइनेंस कंपनी Bajaj Housing Finance, नवरत्न पब्लिक सेक्टर यूनिट Railtel Corporation of India और पब्लिक सेक्टर बैंक Union Bank of India जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

इनके अलावा नैचुरल गैस डिस्ट्रिब्यूटर कंपनी Adani Total Gas, सीमेंट उत्पादक ACC, बीमा कंपनी New India Assurance Company, कॉम्सेटिक निर्माता कंपनी Emami, ट्रैक्टर निर्माता Indo Farm Equipment, सरकारी बैंक Canara Bank, डायमंड चिप्स बनाने वाली Pratap Snacks, लॉजिस्टिक्स कंपनी Mahindra Logistics और पाइप फिटिंग निर्माता Apollo Pipes भी तीसरी तिमाही की रिपोर्ट रिलीज करेंगे।

25 जनवरी को आए नतीजे

इसके पहले शनिवार को जारी हुए नतीजों में ICICI Bank ने अपना नेट प्रॉफिट ₹11,792 करोड़ रिपोर्ट किया था जो एक साल पहले ₹10,272 करोड़ था। कंपनी की आमदनी भी FY23 में ₹42,792 करोड़ की तुलना में ₹48,368 करोड़ पर पहुंच गई थी। नॉन-परफॉर्मिंग ऐसेट्स में भी गिरावट देखी गई थी।

सरकारी ऊर्जा कंपनी NTPC और उसके लिए अक्षय ऊर्जा प्रॉजेक्ट्स देखने वाली NTPC Green Energy ने भी अपने वित्तीय नतीजों की रिपोर्ट रिलीज की। NTPC ने जहां अपने नेट प्रॉफिट में पिछले साल की तीसरी तिमाही की तुलना में गिरावट दर्ज की, वहीं NTPC Green Energy को इसमें 18% इजाफा हासिल हुआ।

NTPC का तीसरी तिमाही में कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹5,169.69 करोड़ रहा जो पिछले साल ₹5,208 करोड़ था। हालांकि, कंपनी की आमदनी ₹43,574 से बढ़कर ₹45,597 करोड़ पर पहुंच गई थी। उधर, NTPC Green Energy का नेट प्रॉफिट पिछले साल के ₹55.61 करोड़ की तुलना में ₹65.61 करोड़ पर पहुंच गया था।

इनके अलावा IDFC First Bank ने भी तीसरी तिमाही में अपने नेट प्रॉफिट में 53% गिरावट दर्ज की। पिछले साल इसी तिमाही में बैंक को ₹716 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ था जो इस साल ₹339 करोड़ रह गया। हालांकि, इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी ₹11,123 करोड़ रही जो पिछले साल ₹9,396 करोड़ थी।

वहीं, Yes Bank ने अपने नेट प्रॉफिट में तीन गुना इजाफा दर्ज किया। यह पिछले साल तीसरी तिमाही में ₹231 करोड़ था जो इस साल ₹612 करोड़ पहुंच गया। कंपनी की आमदनी भी पिछले साल ₹8,179 करोड़ रही जो पिछले साल ₹9341 करोड़ रही।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख