return to news
  1. Buzzing stocks: BSE, IEX समेत कई शेयर 10% तक भागे, जानिए क्या है इनमें एक्शन की वजह

मार्केट न्यूज़

Buzzing stocks: BSE, IEX समेत कई शेयर 10% तक भागे, जानिए क्या है इनमें एक्शन की वजह

Upstox

3 min read | अपडेटेड June 11, 2025, 17:59 IST

सारांश

Buzzing stocks: आज कई ऐसे शेयर रहे, जिनमें हलचल देखने को मिली। इनमें डिफेंस स्टॉक्स, Indian Energy Exchange, GM Breweries, Sula Vineyards, BSE, Reliance Industries और ONGC जैसे स्टॉक्स शामिल हैं।

शेयर सूची

Stock Market

Stock Market: आज के कारोबार में डिफेंस शेयरों में जमकर बिकवाली देखने को मिली।

Buzzing stocks: भारतीय शेयर बाजार आज 11 जून को उतार-चढ़ाव के बीच बढ़त के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में सेंसेक्स में 123.42 अंकों की मजबूती रही और यह 82,515.14 के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 37.15 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 25,141.40 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि, इंट्राडे में सेंसेक्स 82308 के स्तर तक टूट गया था।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इस बीच आज कई ऐसे शेयर रहे, जिनमें हलचल देखने को मिली। इनमें डिफेंस स्टॉक्स, Indian Energy Exchange, GM Breweries, Sula Vineyards, BSE, Reliance Industries और ONGC जैसे स्टॉक्स शामिल हैं।

डिफेंस स्टॉक्स

आज के कारोबार में डिफेंस शेयरों में जमकर बिकवाली देखने को मिली। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE), DCX Systems, Zen Technologies, Bharat Dynamics और Mazagon Dock जैसे शेयर करीब 5 फीसदी तक लुढ़क गए। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस सेक्टर को हेल्दी ऑर्डर बुक और क्षमता विस्तार से फायदा होगा, लेकिन अधिक वैल्यूएशन के चलते निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए।

Indian Energy Exchange (IEX)

यह शेयर आज करीब 8 फीसदी तक लुढ़क गया है। इसकी वजह यह है कि सरकार 'मार्केट कपलिंग' को लेकर स्टेकहोल्डर्स से बातचीत की योजना बना रही है। मार्केट कपलिंग का मतलब है कि सभी बिजली एक्सचेंजों को एक प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाए ताकि बिजली की कीमत एक ही हो।

GM Breweries और Sula Vineyards

इन दोनों कंपनियों के शेयरों में जोरदार बढ़त देखी गई। GM Breweries के शेयर करीब 10% चढ़कर 789.35 रुपये पर बंद हुए। Sula Vineyards के शेयर 7.71% की तेजी देखने को मिली। महाराष्ट्र सरकार ने 10 जून को शराब पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने को मंजूरी दी है।

BSE

BSE के शेयरों में 4.44% की गिरावट आई। यह पिछले 3 हफ्तों में सबसे बड़ी गिरावट है। यह गिरावट इसलिए हुई क्योंकि BSE को ASM (Additional Surveillance Measure) फ्रेमवर्क में डाल दिया गया है।

Reliance Industries और ONGC

Reliance के शेयरों में लगभग 0.66 फीसदी की बढ़त आई और यह ₹1,448 पर बंद हुआ। इसने पिछले 8 महीने के उच्चतम स्तर को छू लिया है। यह Sensex का टॉप गेनर रहा। वहीं, ONGC भी 2% की बढ़त के साथ Nifty का टॉप गेनर रहा।

Maruti Suzuki

Maruti Suzuki के शेयरों में 0.31% की गिरावट आई और यह 12,481 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी की इलेक्ट्रिक कार e-Vitara के लॉन्च में देरी हो सकती है, क्योंकि चीन ने rare earth magnets के एक्सपोर्ट पर नियंत्रण कड़ा कर दिया है।

IREDA

IREDA के शेयरों में 0.23% की मामूली तेजी आई और यह ₹182.50 के स्तर पर पहुंच गया। कंपनी ने एक्सचेंज को जानकारी दी कि उसने 12.14 करोड़ से ज्यादा शेयर QIBs को ₹165.14 प्रति शेयर की कीमत पर आवंटित किए हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख