return to news
  1. Asian Paints, Sagility, NTPC Green Energy... देखें, कौन से स्टॉक्स पर आज बाजार का फोकस

मार्केट न्यूज़

Asian Paints, Sagility, NTPC Green Energy... देखें, कौन से स्टॉक्स पर आज बाजार का फोकस

Upstox

4 min read | अपडेटेड December 26, 2024, 14:25 IST

सारांश

दोपहर 1:13 बजे S&P BSE SENSEX महज 10 अंकों की बढ़त के साथ 78,482.67 पर पहुंच गया था जबकि NSE का NIFTY50 सूचकांक 24 अंक ऊपर 23,751.55 पर था।

शेयर सूची

शुरुआती तेजी के बाद धीमी पड़ी बाजार की रफ्तार

शुरुआती तेजी के बाद धीमी पड़ी बाजार की रफ्तार

Stock market today: घरेलू इक्विटी बाजार गुरुवार, 26 दिसंबर को शुरुआती कारोबार के बाद धीमा पड़ता दिखा। ज्यादातर सूचकांक दोपहर को फ्लैट दरों पर ट्रेड कर रहे थे। दोपहर 1:13 बजे S&P BSE SENSEX महज 10 अंकों की बढ़त के साथ 78,482.67 पर पहुंच गया था जबकि NSE का NIFTY50 सूचकांक 24 अंक ऊपर 23,751.55 पर था।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

एक नजर डालते हैं उन स्टॉक्स पर जो आज चर्चा में रहे-

Intellect Design Arena के शेयर गुरुवार को भी ऊपर चढ़ रहे थे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर ये 11% ऊपर ₹1,015.35 पर ट्रेड कर रहे थे। पिछले एक हफ्ते में कंपनी के स्टॉक्स में 21.5% का उछाल देखने को मिला है।
Sagility India के शेयर्स पर BSE पर 5% अपर सर्किट लग गया। ये ₹51.35/शेयर के दाम पर पहुंच गए थे। ग्लोबल फर्म जेपी मॉर्गन ने इसे लेकर पॉजिटिव रिपोर्ट दी थी। हेल्थकेयर सर्विसेज सेग्मेंट में कंपनी को मजबूत स्थिति में बताया है और बाजार में अस्थिरता के बावजूद इसके अच्छी ग्रोथ के अनुमान जताए हैं। जेपी मॉर्गन का कहना है कि अमेरिकी हेल्थकेयर सेक्टर को आउटसोर्स करने के ट्रेंड का फायदा कंपनी होगा।
Asian Paints के शेयर्स 1% नीचे खिसकर 52 हफ्तों में सबसे निचले स्तर पर गिर गए और BSE पर ₹2,262/शेयर की कीमत पर ट्रेड करते दिखे। इस साल शेयर 33% नीचे जा चुके हैं और पिछले महीने में 10% गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने सितंबर में खत्म हुआ तिमाही में कमजोर नतीजे रिपोर्ट किए थे।
Ceigall India के शेयर्स BSE पर 6.18% तक की उछाल के साथ ₹365.80/शेयर पर जा पहुंचे। मंगलवार को कंपनी ने बताया था कि उसकी सब्सिडियरी Ceigall Ludhiana Bathinda Greenfield Highway ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India, NHAI) के साथ समझौता किया है।

इसके तहत राष्ट्रीय राजमार्ग 754AD के 6 लेन के लुधियाना-बठिंडा ग्रीनफील्ड हाइवे सेक्शन का डिवेलपमेंट किया जाएगा। यह भारतमाला परियोजना के दूसरे चरण के तहत लुधियाना-अजमेर आर्थिक कॉरिडोर का एक हिस्सा होगा।

Panacea Biotec के शेयर्स पर गुरुवार को 5% अपर सर्किट लग गया और ये BSE पर ₹456.25/शेयर के भाव पर पहुंच गए। कंपनी को UNICEF से बाइवेलंट ओरल पोलियो वैक्सीन की ₹127 करोड़ की कीमत की 11.5 करोड़ खुराकों के लिए लेटर ऑफ अवॉर्ड मिला है।
NTPC Green Energy के शेयर BSE पर 4.7% नीचे ₹126.85/शेयर के भाव पर लुढ़क गए। कंपनी के ऐंकर इन्वेस्टर्स के लिए एक महीने का लॉक-इन पीरियड खत्म हो गया है जिसके बाद बिक्री देखी गई। पिछले महीने 27 नवंबर को कंपनी स्टॉक एक्सचेंज पर 3% प्रीमियम पर लिस्ट हुई थी।

Ola Electric Mobility के शेयर्स 6% की उछाल के साथ NSE पर ₹99.95/शेयर के दाम पर पहुंच गए थे। कंपनी ने 25 दिसंबर को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी थी कि उसने 3200 नए आउटलेट्स खोले हैं।

Newgen Software के शेयर BSE पर 3.78% ऊपर ₹1,663.20/शेयर के भाव पर पहुंच गए। कंपनी की सऊदी अरब की सब्सिडियरी को अगले एक साल के लिए ₹19.32 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं।

Amber Enterprises के शेयर्स 52 हफ्तों में रेकॉर्ड स्तर पर BSE पर ₹7,748.45/शेयर पर पहुंच गए थे। कंपनी ने अपने इलेक्ट्रॉनिक डिविजन को अलग करने की खबरों पर सफाई दी थी कि ऐसा कोई काम नहीं हो रहा है जिसके बारे में जानकारी देना जरूरी हो।

Greaves Cotton के शेयर BSE पर 5% गिरावट के साथ ₹234.80/शेयर पर पहुंच गए। इसके पहले मंगलवार को कंपनी के स्टॉक्स 12% ऊपर चढ़ गए थे। कंपनी ने ऐलान किया था कि उसकी सब्सिडियरी Greaves Electric Mobility Limited ने IPO के जरिए कैपिटल जुटाने के लिए पेपर फाइल किए हैं।

इस IPO में ₹1,000 करोड़ के नए शेयर और Abdul Latif Jameel Green Mobility Solutions DMCC के 138,398,200 शेयर और Greaves Cotton के 51,000,000 शेयर ऑफर-फॉर-सेल पर होंगे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख