return to news
  1. Asian Paints 9% की गिरावट के साथ उतरा, JP Morgan ने घटाए EPS एस्टिमेट

मार्केट न्यूज़

Asian Paints 9% की गिरावट के साथ उतरा, JP Morgan ने घटाए EPS एस्टिमेट

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 11, 2024, 12:23 IST

सारांश

Asian Paints ने शनिवार को नेट प्रॉफिट में 43.71% की गिरावट के साथ ₹693.66 करोड़ नेट प्रॉफिट रिपोर्ट किया था। पिछले साल इसी तिमाही में नेट प्रॉफिट ₹1,232.39 करोड़ था। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने सिंतबर के नतीजों के बाद एशियन पेंट्स को नीचे कर दिया है।

डिमांड में कमी है एक बड़ी चुनौती

डिमांड में कमी है एक बड़ी चुनौती

एशियन पेंट्स के शेयर्स सोमवार 11 नवंबर को 9% गिरावट के साथ खुले। कंपनी ने सितंबर में खत्म हुई तिमाही में खराब परफॉर्मेंस दिखाई थी। डिमांड कम होने, महंगाई दर और घरेलू बाजार में सजावट और कोटिंग के बिजनस में पड़ी सुस्ती के चलते बाजार पर असर देखा गया। NSE पर स्टॉक्स 9.3% की गिरावट के साथ ₹2,511.65 अंकों पर पहुंच गए।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

गिरी आमदनी

कंपनी ने शनिवार को नेट प्रॉफिट में 43.71% की गिरावट के साथ ₹693.66 करोड़ नेट प्रॉफिट रिपोर्ट किया था। पिछले साल इसी तिमाही में नेट प्रॉफिट ₹1,232.39 करोड़ था। ऑपरेशन्स से कंपनी की आमदनी 5.3% की गिरावट के साथ ₹8,027.54 पर पहुंच गई जो एक साल पहले ₹8,478.57 थी।

होगी रिकवरी

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर- CEO अमित सिंगले ने Q2 की परफॉर्मेंस पर कहा कि पेंट इंडस्ट्री में इस तिमाही के दौरान डिमांड की कमी देखने को मिली है। उन्होंने घरेलू सजावट की कोटिंग्स के सेग्मेंट और सामान्य कोटिंग, दोनों में आमदनी गिरने की बात कही। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आगे की तिमाही में रिकवरी की जा सकेगी।

उन्होंने बताया कि डिमांड की चुनौतियां बनी हुई हैं लेकिन कंपनी अपने ब्रांड की ताकत, मजबूत सप्लाई चेन और डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क के बल पर आगे बढ़ेगी।

जेपी मॉर्गन ने नीचे सरकाया

वहीं, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने सिंतबर के नतीजों के बाद एशियन पेंट्स को नीचे कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस उम्मीद से ज्यादा कमजोर निकली है। फर्म के मुताबिक एशियन पेंट्स बाकी प्रतियोगियों से पीछे है। कंपनी के FY25-27 स्टॉक्स एस्टिमेट भी 10-12% से कम कर दिए हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख