return to news
  1. BSE Q4 Results: नेट प्रॉफिट में 32% का उछाल, हर शेयर पर मिलेगा ₹10 का डिविडेंड

मार्केट न्यूज़

BSE Q4 Results: नेट प्रॉफिट में 32% का उछाल, हर शेयर पर मिलेगा ₹10 का डिविडेंड

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड May 07, 2026, 18:48 IST

सारांश

BSE Q4 Results: कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान भी किया है। इसके शेयरों में आज 3.35 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई और यह स्टॉक 3981 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ।

शेयर सूची

BSE

BSE ने मार्च तिमाही के नतीजों के साथ अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड भी घोषित किया है।

BSE Q4 Results: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE ने आज 07 मई को FY26 की आखिरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 32.5 फीसदी बढ़कर 797 करोड़ रुपये हो गया है। पिछली दिसंबर तिमाही में यह आंकड़ा 602 करोड़ रुपये था। इसके अलावा पिछले साल इसी तिमाही में ₹494 करोड़ के मुकाबले मुनाफे में 61% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए 10 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान भी किया है। इसके शेयरों में आज 3.35 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई और यह स्टॉक 3981 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कैसे रहे BSE के नतीजे

मार्च तिमाही के दौरान BSE का रेवेन्यू 25.7% बढ़कर ₹1564 करोड़ हो गया, जो दिसंबर तिमाही में ₹1244 करोड़ था। इसके अलावा Q4FY26 में ₹847 करोड़ के मुकाबले रेवेन्यू 85 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी का EBITDA 43.9% बढ़कर ₹1061 करोड़ हो गया, जो पहले ₹738 करोड़ था। इसके अलावा मार्जिन 67.9% रहा, जो पहले 59.3% था।

BSE ने ट्रांजैक्शन चार्ज से 1,311 करोड़ रुपये कमाए, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 953 करोड़ रुपये के मुकाबले 114% की बढ़ोतरी दिखाता है। हालांकि, ट्रेजरी इनकम और लिस्टिंग सेवाओं से होने वाली कमाई में पिछली तिमाही और सालाना आधार पर गिरावट आई। जहां ट्रेजरी इनकम तिमाही आधार पर 6% और सालाना 9% गिरकर 40 करोड़ रुपये रह गई, वहीं लिस्टिंग सेवाओं से होने वाली कमाई तिमाही आधार पर 24% और सालाना 5% गिरकर 119 करोड़ रुपये रह गई।

10 रुपये का डिविडेंड घोषित

BSE के बोर्ड ने प्रति इक्विटी शेयर 10 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की भी घोषणा की, जिसके लिए शुक्रवार, 10 जुलाई, 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। इसका भुगतान 17 सितंबर को या उससे पहले किया जाएगा।

कंपनी का खर्च इस रिपोर्टिंग तिमाही में 557 करोड़ रुपये रहा, जबकि Q3FY26 में यह 511 करोड़ रुपये और पिछले साल की इसी अवधि में 392 करोड़ रुपये था। कंपनी का पूरे साल का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 5,148 करोड़ रुपये रहा, जिसमें EBITDA 3,393 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जबकि FY26 में EBITDA मार्जिन 48% रहा। BSE के रजिस्टर्ड निवेशकों की संख्या 24.8 करोड़ रही और इसके इक्विटी कैश सेगमेंट का औसत दैनिक टर्नओवर (ADTO) 7,950 करोड़ रुपये रहा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख