return to news
  1. Dabur India Q4 Results: मार्च तिमाही में 15% बढ़ा नेट प्रॉफिट, डिविडेंड का भी ऐलान

मार्केट न्यूज़

Dabur India Q4 Results: मार्च तिमाही में 15% बढ़ा नेट प्रॉफिट, डिविडेंड का भी ऐलान

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 07, 2026, 17:40 IST

सारांश

Dabur India Q4 Results: मार्च तिमाही के दौरान डाबर इंडिया का ऑपरेशन से रेवेन्यू ₹3038 करोड़ रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह ₹2830 करोड़ था। इस तरह इसमें सालाना आधार पर 7.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

शेयर सूची

Dabur India

Dabur India के शेयरों में आज 0.79 फीसदी की तेजी रही।

Dabur India Q4 Results: डाबर इंडिया ने आज 07 मई को FY26 की आखिरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 15 फीसदी बढ़कर 369 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 320 करोड़ रुपये था। डाबर इंडिया के शेयरों में आज 0.79 फीसदी की तेजी रही और यह स्टॉक BSE पर 470.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 83,372.3 करोड़ रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कैसे रहे Dabur India के नतीजे

मार्च तिमाही के दौरान डाबर इंडिया का ऑपरेशन से रेवेन्यू ₹3038 करोड़ रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह ₹2830 करोड़ था। इस तरह इसमें सालाना आधार पर 7.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। इस घरेलू FMCG कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट Q4 FY26 में 8.2% बढ़कर ₹462 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह ₹427 करोड़ था। इसका मार्जिन भी पिछले साल के 15.09% से थोड़ा बढ़कर 15.21% हो गया।

डाबर इंडिया के FMCG बिनेस का ऑपरेटिंग प्रॉफिट इस तिमाही में 12.5% ​​बढ़ा, जो घरेलू FMCG बिजनेस में मजबूत काम और 6% की अच्छी वॉल्यूम ग्रोथ को दिखाता है। चौथी तिमाही में, डाबर ने बताया कि ग्रामीण बाजार शहरी खपत से आगे निकलते रहे, जिसमें ग्रामीण मांग शहरी भारत की तुलना में 350 बेसिस पॉइंट ज्यादा बढ़ी। पूरे साल 2025-26 के लिए डाबर का रेवेन्यू 5% बढ़कर ₹13,193 करोड़ हो गया, जबकि साल का नेट प्रॉफिट 7.4% बढ़कर ₹1,869 करोड़

डिविडेंड की जानकारी

डाबर इंडिया लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए ₹1 फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर ₹5.50 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है, जो आने वाली सालाना आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है। रिकॉर्ड डेट, बुक क्लोजर, और डिविडेंड भुगतान की समय-सीमा से जुड़ी जानकारी सही समय पर घोषित की जाएगी। कंपनी की AGM 6 अगस्त, 2026 को होगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख