return to news
  1. InCred Holdings लाएगी IPO, SEBI के पास दाखिल किए कागजात, जानिए पूरी डिटेल

मार्केट न्यूज़

InCred Holdings लाएगी IPO, SEBI के पास दाखिल किए कागजात, जानिए पूरी डिटेल

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 07, 2026, 16:41 IST

सारांश

InCred Holdings इस पैसे का इस्तेमाल अपनी NBFC इकाई InCred Financial Services को मजबूत करने में करेगी। इससे कंपनी की लोन देने की क्षमता बढ़ेगी और आगे बिज़नेस एक्सपैंड करने में मदद मिलेगी। सूत्रों के मुताबिक कंपनी अभी जल्दबाजी में IPO नहीं लाएगी, बल्कि सही मार्केट समय का इंतजार करेगी।

InCred Holdings IPO

InCred Holdings IPO: कंपनी करीब ₹1250 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाने की योजना बना रही है।

InCred Holdings IPO: फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी InCred Holdings अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। कंपनी करीब ₹1250 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाने की योजना बना रही है। इसके साथ ही पुराने निवेशक OFS के जरिए लगभग 9.9 करोड़ शेयर बेचेंगे। शेयर बेचने वालों में KKR India Financial Investments, MNI Ventures, MEMG Family Office और V’Ocean Investments जैसे निवेशक शामिल हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IPO से पैसे का क्या होगा इस्तेमाल?

InCred Holdings इस पैसे का इस्तेमाल अपनी NBFC इकाई InCred Financial Services को मजबूत करने में करेगी। इससे कंपनी की लोन देने की क्षमता बढ़ेगी और आगे बिज़नेस एक्सपैंड करने में मदद मिलेगी। सूत्रों के मुताबिक कंपनी अभी जल्दबाजी में IPO नहीं लाएगी, बल्कि सही मार्केट समय का इंतजार करेगी।

InCred Holdings का बिजनेस

InCred का मुख्य बिज़नेस लोन देना है। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा पर्सनल लोन का है (लगभग 55%), जबकि एजुकेशन लोन करीब 22% का योगदान देता है। इसके अलावा कंपनी MSME लोन, प्रॉपर्टी के बदले लोन और स्कूल फाइनेंसिंग भी करती है।

दिसंबर 2025 तक कंपनी का ग्रॉस NPA 2.28% और नेट NPA 0.87% रहा, जो कि काफी नियंत्रित स्तर पर है। कंपनी के पास 19 राज्यों में 152 शहरों में 158 ब्रांच हैं और 17,000 से ज्यादा पिन कोड तक इसकी पहुंच है। कंपनी का कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो 24.97% है, जो कि रेगुलेटरी जरूरत (15%) से काफी ज्यादा है।

टेक्नोलॉजी और रिस्क मैनेजमेंट पर फोकस

कंपनी AI बेस्ड प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करती है जिससे लोन देने से पहले ग्राहक का रिस्क अच्छे से जांचा जाता है। कंपनी “रिस्क-फर्स्ट” एप्रोच पर काम करती है, जिससे खराब लोन (NPA) को कंट्रोल में रखने की कोशिश की जाती है।

क्यों खास है यह IPO?

भारत में फाइनेंशियल सेक्टर के IPOs पर निवेशकों की नजर रहती है। InCred का बिजनेस अलग-अलग सेगमेंट में फैला हुआ है- पर्सनल, एजुकेशन और MSME, इसलिए यह इश्यू मार्केट में खास ध्यान खींच सकता है। इस IPO को मैनेज करने के लिए IIFL Capital Services, Kotak Mahindra Capital, Nomura और UBS Securities India जैसे बड़े इन्वेस्टमेंट बैंक जुड़े हुए हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख