return to news
  1. Stock Market Wrap: FII सेलिंग और क्रूड ऑयल ने बिगाड़ा मूड, Sensex 114 अंक लुढ़का, Nifty 24326 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: FII सेलिंग और क्रूड ऑयल ने बिगाड़ा मूड, Sensex 114 अंक लुढ़का, Nifty 24326 पर बंद

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 07, 2026, 15:37 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली HUL, TCS, Titan, Tech Mahindra और ITC जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ M&M, NTPC, Kotak Mahindra Bank, Tata Steel और Asian Paints जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock market

Stock market: आज NSE पर मिड औस स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज 07 मई का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहा। आज के कारोबार में BSE Sensex में 114 अंकों की गिरावट रही और यह 77,844.52 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 4.30 अंकों की कमजोरी के साथ 24326.65 के स्तर पर बंद हुआ है। हालांकि, Sensex ने एक समय पर 78384.70 के स्तर को छू लिया था लेकिन यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

HUL समेत ये शेयर लुढ़के

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली HUL, TCS, Titan, Tech Mahindra और ITC जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ M&M, NTPC, Kotak Mahindra Bank, Tata Steel और Asian Paints जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

आज NSE पर मिड औस स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.07 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.83 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

निफ्टी ऑटो समेत ये सेक्टर्स चमके

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी ऑटो में रही और यह करीब 2 फीसदी तक उछल गया। इसके अलावा निफ्टी मीडिया, मेटल, फार्मा, प्राइवेट बैंक और रियल्टी इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ निफ्टी FMCG, IT, PSU बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए।

बाजार में गिरावट की क्या है वजहें

शेयर बाजार में आज की गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव अभी भी 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर है। भारत अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है, ऐसे में यह भारत के लिए नकारात्मक है।

विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने भी बाजार का सेंटीमेंट खराब किया है। FIIs ने बुधवार को 5834.90 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। इसके अलावा आज डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू 28 पैसे घटकर 94.77 रुपये पर आ गई है। प्रॉफिट बुकिंग भी आज बाजार में गिरावट की एक वजह रही।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख