return to news
  1. Dividend Stocks: Tata Elxsi, Adani Ports समेत ये कंपनियां देंगी ₹75 तक का डिविडेंड, चेक रिकॉर्ड डेट्स

मार्केट न्यूज़

Dividend Stocks: Tata Elxsi, Adani Ports समेत ये कंपनियां देंगी ₹75 तक का डिविडेंड, चेक रिकॉर्ड डेट्स

Upstox

4 min read | अपडेटेड June 11, 2025, 09:36 IST

सारांश

Dividend Stocks: Trent Ltd टाटा ग्रुप की कंपनी है जो Westside, Zudio और Star Hypermarkets जैसे ब्रांड चलाती है। कंपनी ने मार्च तिमाही के नतीजों के साथ ₹5 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है।

शेयर सूची

Dividend Stocks

Dividend Stocks: Trent, Adani Ports, Canara Bank और PFC जैसी दिग्गज कंपनियां डिविडेंड के लिए तैयार हैं।

Dividend Stocks: FY25 की मार्च तिमाही के नतीजों का सीजन खत्म हो चुका है। इसके बाद अब कई कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिविडेंड का भुगतान करने के लिए तैयार हैं। इस लिस्ट में Trent, Adani Ports, Canara Bank और PFC जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। डिविडेंड के भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट अब बस आने ही वाला है। रिकॉर्ड डेट तक शेयर रखने वाले निवेशक डिविडेंड के लिए पात्र होंगे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कंपनी अपने निवेशकों को कमाई का कुछ हिस्सा इनाम के रूप में देती है, जिसे डिविडेंड कहा जाता है। इसके अलावा, डिविडेंड से निवेशकों का कंपनी और उसके मैनेजमेंट पर भरोसा भी बढ़ता है।

Trent Ltd

Trent Ltd टाटा ग्रुप की कंपनी है जो Westside, Zudio और Star Hypermarkets जैसे ब्रांड चलाती है। कंपनी ने मार्च तिमाही के नतीजों के साथ ₹5 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है।

Power Finance Corporation (PFC)

यह एक सरकारी कंपनी है जो बिजली सेक्टर को फाइनेंस देती है। PFC ने FY25 के लिए ₹2.05 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। डिविडेंड पाने की रिकॉर्ड डेट 13 जून 2025 है।

Tata Elxsi

Tata Elxsi एक डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी सर्विस देने वाली कंपनी है। कंपनी ने ₹75 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। Q4FY25 में कंपनी का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट 12.4% घटकर ₹172.4 करोड़ हो गया।

Canara Bank

Canara Bank ने FY25 के लिए ₹4 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। रिकॉर्ड डेट 13 जून 2025 है।

Adani Ports

Adani Ports ने मार्च तिमाही के नतीजों के साथ ₹7 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी का प्रॉफिट 48% बढ़कर ₹3,014 करोड़ हुआ और रेवेन्यू 23% बढ़कर ₹8,488 करोड़ रहा।

Tata Chemicals

यह टाटा ग्रुप की एक और कंपनी है जिसने FY25 के लिए ₹11 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। रिकॉर्ड डेट 12 जून 2025 है। मार्च तिमाही में कंपनी को ₹56 करोड़ का घाटा हुआ, जबकि उसकी रेवेन्यू 1% बढ़कर ₹3,509 करोड़ रही।

Adani Enterprises, Piramal Enterprises, Ambuja Cements, ACC Ltd और JM Financial जैसी कंपनियों ने भी डिविडेंड की घोषणा की है। इन कंपनियों के डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते के अंदर है।

रिकॉर्ड डेट की पूरी लिस्ट

शेयर का नामरिकॉर्ड तिथिलाभांश राशि
टाटा एलेक्सी लिमिटेड11 जून 2025₹75 प्रति शेयर
ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड12 जून 2025₹0.8 प्रति शेयर
टाटा केमिकल्स लिमिटेड12 जून 2025₹11 प्रति शेयर
ट्रेंट लिमिटेड12 जून 2025₹5 प्रति शेयर
पिरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड13 जून 2025₹11 प्रति शेयर
ACC लिमिटेड13 जून 2025₹7.5 प्रति शेयर
अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड13 जून 2025₹2 प्रति शेयर
केनरा बैंक13 जून 2025₹4 प्रति शेयर
इंडिजीन लिमिटेड13 जून 2025₹2 प्रति शेयर
अदानी टोटल गैस लिमिटेड13 जून 2025₹0.25 प्रति शेयर
अदानी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड13 जून 2025₹7 प्रति शेयर
पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड13 जून 2025₹2
एलेकॉन इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड13 जून 2025₹1.50 प्रति शेयर
अदानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड13 जून 2025₹1.3 प्रति शेयर
जेेएम फाइनेंशियल लिमिटेड13 जून 2025₹2.70 प्रति शेयर
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख