return to news
  1. IND-USA Trade Deal: क्या है लेटेस्ट अपडेट, वॉशिंगटन में आज से शुरू होगी तीन दिवसीय वार्ता, क्या हैं अहम मुद्दे?

बिजनेस न्यूज़

IND-USA Trade Deal: क्या है लेटेस्ट अपडेट, वॉशिंगटन में आज से शुरू होगी तीन दिवसीय वार्ता, क्या हैं अहम मुद्दे?

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 20, 2026, 10:08 IST

सारांश

पुराने ढांचे के मुताबिक अमेरिका भारत पर शुल्क को 50% से घटाकर 18% करने पर सहमत हुआ था। उसने रूसी तेल खरीदने के लिए भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 25% टैरिफ को हटा दिया था और बाकी 25% को समझौते के तहत घटाकर 18% करना था।

भारत-अमेरिका

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड वार्ता को लेकर अहम खबर

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (Bilateral Trade Agreement, BTA) के पहले राउंड पर तीन दिन की वार्ता के लिए भारत के लगभग एक दर्जन अधिकारी 20 अप्रैल को वॉशिंगटन पहुंचेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि क्योंकि अमेरिका में टैरिफ स्ट्रक्चर बदल गया है, इसलिए दोनों पक्ष उस समझौते पर फिर से विचार कर सकते हैं, जिसका मसौदा 7 फरवरी को जारी किया गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कई देशों पर लगाए गए व्यापक टैरिफ के खिलाफ अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने 24 फरवरी से 150 दिन के लिए सभी देशों पर 10% टैरिफ लगा दिया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अधिकारी ने कहा, ‘बैठक 20-22 अप्रैल तक वॉशिंगटन डीसी में होगी। भारत के मुख्य वार्ताकार और वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त सचिव दर्पण जैन टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। सीमा शुल्क और विदेश मंत्रालय के अधिकारी भी भारतीय दल का हिस्सा हैं।’ इसके अलावा, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) द्वारा शुरू की गई जांच पर भी इन तीन दिवसीय विचार-विमर्श में चर्चा हो सकती है। भारत ने व्यापार कानून की धारा 301 के तहत इन जांच में लगाए गए आरोपों को कड़ाई से खारिज कर दिया है और जांच को खत्म करने का अनुरोध किया है।

पुराने ढांचे के मुताबिक अमेरिका भारत पर शुल्क को 50% से घटाकर 18% करने पर सहमत हुआ था। उसने रूसी तेल खरीदने के लिए भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 25% टैरिफ को हटा दिया था और बाकी 25% को समझौते के तहत घटाकर 18% करना था। हालांकि, इसके बाद 20 फरवरी को अमेरिकी शीर्ष अदालत ने ट्रंप के जवाबी शुल्क के खिलाफ फैसला सुनाया। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने 24 फरवरी से सभी देशों पर 10% शुल्क की घोषणा कर दी। इन बदलावों के कारण फरवरी में होने वाली मुख्य वार्ताकारों की बैठक स्थगित कर दी गई थी। अब वे 20 अप्रैल, 2026 को वॉशिंगटन में मिल रहे हैं।

PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख