return to news
  1. Bajaj Auto Buyback: 16% प्रीमियम पर शेयर बेचने का मौका, लेकिन पहले जान लें हर जरूरी बात

मार्केट न्यूज़

Bajaj Auto Buyback: 16% प्रीमियम पर शेयर बेचने का मौका, लेकिन पहले जान लें हर जरूरी बात

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 07, 2026, 12:54 IST

सारांश

Bajaj Auto Buyback: अगर पिछले बायबैक से तुलना करें, तो 2024 में बजाज ऑटो ने ₹10,000 प्रति शेयर के भाव पर करीब 1.41% हिस्सेदारी खरीदी थी। इस बार कीमत ज्यादा रखी गई है और शेयर की मौजूदा मार्केट कीमत भी उस समय से ऊपर चल रही है।

शेयर सूची

Bajaj Auto

Bajaj Auto: बायबैक के लिए रिकॉर्ड डेट अभी घोषित नहीं की गई है।

Bajaj Auto Buyback: दो और तीन पहिया वाहन बनाने वाली Bajaj Auto ने 6 मई को मार्च तिमाही के नतीजों के साथ शेयर बायबैक का ऐलान किया है। कंपनी करीब 46.94 लाख इक्विटी शेयर वापस खरीदेगी, जिनकी फेस वैल्यू ₹10 प्रति शेयर है। यह कुल शेयरों का लगभग 1.68% हिस्सा है। इस खबर के बीच आज कंपनी के शेयरों में 3.38 फीसदी की तेजी नजर आ रही है और यह स्टॉक BSE पर 10662.25 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 2.98 लाख करोड़ रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

शेयरधारकों को कितना हो सकता है फायदा?

Bajaj Auto ने बायबैक के लिए कीमत ₹12,000 प्रति शेयर तय की है, जो 06 मई के क्लोजिंग प्राइस से 16 फीसदी ज्यादा है। इस पूरे बायबैक पर कंपनी करीब ₹5,633 करोड़ खर्च करेगी, जिसमें टैक्स और अन्य खर्च शामिल नहीं हैं।

यह बायबैक “टेंडर ऑफर” तरीके से किया जाएगा। इसका मतलब है कि कंपनी अपने मौजूदा शेयरधारकों से एक तय कीमत पर शेयर वापस खरीदेगी। जो निवेशक चाहें, वे इस तय कीमत पर अपने शेयर कंपनी को बेच सकते हैं।

इसके पहले भी बायबैक कर चुकी है बजाज ऑटो

अगर पिछले बायबैक से तुलना करें, तो 2024 में बजाज ऑटो ने ₹10,000 प्रति शेयर के भाव पर करीब 1.41% हिस्सेदारी खरीदी थी। इस बार कीमत ज्यादा रखी गई है और शेयर की मौजूदा मार्केट कीमत भी उस समय से ऊपर चल रही है।

रिकॉर्ड डेट को लेकर क्या है अपडेट

बायबैक के लिए रिकॉर्ड डेट अभी घोषित नहीं की गई है। जिस दिन रिकॉर्ड डेट तय होगी, उससे पहले जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वही इस बायबैक में हिस्सा लेने के पात्र होंगे।

Bajaj Auto का शेयरहोल्डिंग पैटर्न

शेयरहोल्डिंग की बात करें तो Bajaj Auto में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी करीब 55% है। वहीं, रिटेल निवेशकों (₹2 लाख तक निवेश वाले) की संख्या बढ़कर लगभग 3 लाख हो गई है, लेकिन उनकी कुल हिस्सेदारी करीब 5.6% के आसपास ही बनी हुई है। पिछले दो साल में म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी बढ़कर 7.17% तक पहुंच गई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख