return to news
  1. Stock Market: बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद रिकवरी, इन फैक्टर्स ने मार्केट को दिया सपोर्ट

मार्केट न्यूज़

Stock Market: बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद रिकवरी, इन फैक्टर्स ने मार्केट को दिया सपोर्ट

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 07, 2026, 10:50 IST

सारांश

Stock Market: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीद बनी हुई है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को छोड़ने पर सहमत हो गया है और US-ईरान के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए एक औपचारिक समझौता बहुत जल्द हो सकता है।

Stock Market

Stock Market: जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने का असर क्रूड ऑयल के भाव पर भी दिख रहा है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 07 मई को शुरुआती गिरावट के बाद मजबूत रिकवरी देखी गई। आज के कारोबार में Sensex में करीब 32 अंकों की मामूली बढ़त है और यह 77,987.58 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 20.20 अंकों की बढ़त के साथ 24,351.20 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। आज एक समय पर Sensex गिरकर 77,798.28 के स्तर पर चला गया था। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीद बनी हुई है। इसके चलते क्रूड ऑयल के भाव में कमजोरी नजर आ रही है। इन फैक्टर्स ने मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

US-Iran के बीच शांति समझौते की उम्मीद

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीद बनी हुई है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को छोड़ने पर सहमत हो गया है और US-ईरान के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए एक औपचारिक समझौता बहुत जल्द हो सकता है। दूसरी तरफ ईरान ने पाकिस्तान के माध्यम से अमेरिका को अपना 14-सूत्रीय शांति प्रस्ताव भेजा। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों पक्ष युद्ध समाप्त करने के लिए एक एक-पृष्ठ के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के बेहद करीब हैं।

क्रूड ऑयल में नरमी

जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने का असर क्रूड ऑयल के भाव पर भी दिख रहा है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 101.84 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गई है। कुछ दिनों पहले ही यह 110 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया था। बता दें कि भारत अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है। ऐसे में क्रूड ऑयल का भाव कम होना भारत के लिए अच्छा है।

निफ्टी ऑटो समेत कई सेक्टर्स में मजबूती

आज कई सेक्टर्स में अच्छी खरीदारी हो रही है, जिसका असर बाजार पर दिख रहा है। निफ्टी ऑटो में करीब 1.50 फीसदी की तेजी नजर आई। इसके अलावा निफ्टी मीडिया, मेटल और फार्मा इंडेक्स भी हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे। वहीं निफ्टी प्राइवेट बैंक, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में भी बढ़त दर्ज की गई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख