return to news
  1. Paytm Shares: घाटे से मुनाफे तक की कहानी, Q4 नतीजों ने फूंकी पेटीएम शेयरों में जान

मार्केट न्यूज़

Paytm Shares: घाटे से मुनाफे तक की कहानी, Q4 नतीजों ने फूंकी पेटीएम शेयरों में जान

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड May 07, 2026, 10:26 IST

सारांश

Paytm Shares: पेटीएम ने 6 मई देर शाम को फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के आखिरी क्वार्टर के नतीजे घोषित किए थे। आज मार्केट खुलते ही पेटीएम के शेयरों में जबर्दस्त तेजी देखने को मिल रही है। चलिए समझते हैं कि इस तेजी के पीछे क्या अहम कारण हैं।

शेयर सूची

पेटीएम शेयर

आज क्यों पेटीएम के शेयरों में आई इतनी तेजी?

Paytm Shares: पेटीएम की मूल कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस के शेयर आज 6.24% तक उछले। सुबह 10:15 बजे के आस-पास पेटीएम के शेयरों में 5.8% यानी कि करीब 64 रुपये की तेजी देखी गई और प्रति शेयर 1,175 रुपये में ट्रेड हो रहे थे। पेटीएम के शेयरों में तेजी का कारण 6 मई को देर शाम आए उसके Q4 नतीजे हैं। पेटीएम ने 6 मई को देर शाम फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के मार्च क्वार्टर के वित्तीय नतीजे घोषित किए थे। कंपनी ने 31 मार्च, 2026 को खत्म क्वार्टर (FY26 के चौथे क्वार्टर) के लिए 184 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया। पिछले साल के इसी पीरियड में कंपनी को 540 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी ने इस तरह से घाटे को मुनाफे में तब्दील किया और इसका असर आज शेयरों पर भी देखने को मिल रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कंपनी का ऑपरेशन्स से रेवेन्यू 2,264 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के इसी पीरियड के 1,912 करोड़ रुपये के मुकाबले 18.4% अधिक है। कंपनी ने अपनी इनकम रिपोर्ट में कहा कि क्वार्टर के आंकड़ों पर PIDF योजना के बंद होने का असर पड़ा है, और फाइनेंशियल ईयर 2026 के लिए UPI प्रोत्साहन योजना को अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।

कंपनी ने कहा, ‘हम FY26 के चौथे क्वार्टर में PIDF के प्रभाव को 30-40% तक कम करने के अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहे।’ पूरे फाइनेंशियल ईयर 2025-26 (FY26) के लिए, Paytm ने 8,437 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले साल की तुलना में 22% अधिक है, जबकि EBITDA 502 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले FY के 1,506 करोड़ रुपये के घाटे से कहीं अधिक है। FY26 के लिए कर पश्चात लाभ (Profit after tax, PAT) 552 करोड़ रुपये रहा, जबकि FY25 में 663 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख