return to news
  1. Avience Biomedicals IPO: आखिरी दिन तक 383 गुना सब्सक्राइब, NSE और Skyline पर ऐसे चेक कर सकेंगे स्टेटस

मार्केट न्यूज़

Avience Biomedicals IPO: आखिरी दिन तक 383 गुना सब्सक्राइब, NSE और Skyline पर ऐसे चेक कर सकेंगे स्टेटस

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 22, 2026, 17:25 IST

सारांश

Avience Biomedicals IPO: सब्सक्रिप्शन के बाद अब सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 23 जून को किया जाना है। वहीं NSE पर लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 25 जून तय की गई है। अगर आपने इस आईपीओ में अप्लाई किया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Avience Biomedicals IPO

Avience Biomedicals IPO: NSE पर लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 25 जून तय की गई है।

मेडिकल इस्तेमाल के सामान बनाने वाली कंपनी Avience Biomedicals के IPO को सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली। यह पब्लिक इश्यू अब तक 383.56 गुना सब्सक्राइब हो गया है। 30.24 करोड़ रुपये का यह पब्लिक इश्यू 18 जून को खुला था। इसके तहत 14.53 लाख नए शेयर जारी किए गए और इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Avience Biomedicals IPO के जरूरी डेट्स

सब्सक्रिप्शन के बाद अब सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 23 जून को किया जाना है। वहीं NSE पर लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 25 जून तय की गई है। अगर आपने इस आईपीओ में अप्लाई किया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको NSE और Skyline Financial Services की वेबसाइट पर जाना होगा।

ऐसे चेक कर सकेंगे अलॉटमेंट स्टेटस

  • अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए निवेशक skylinerta.com⁠ की वेबसाइट पर जाकर कंपनी का नाम चुन सकते हैं। इसके बाद PAN नंबर, Application Number या DPID/Client ID डालकर स्टेटस देखा जा सकता है।
  • इसके अलावा निवेशक nseindia.com⁠ पर जाकर भी अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। वहां ‘Equity & SME IPO bid details’ चुनकर कंपनी का नाम सिलेक्ट करना होगा, फिर PAN और Application Number डालकर जानकारी मिल जाएगी।

Avience Biomedicals IPO के बारे में

Avience Biomedicals इस इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बनाने के लिए कैपिटल खर्च, वर्किंग कैपिटल की ज़रूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए करेगी। इसके लिए प्राइस बैंड ₹196 से ₹208 प्रति शेयर रखा गया और इसके एक लॉट में 600 शेयर हैं।

Avience Biomedicals का बिजनेस

Avience Biomedicals एक मेडिकल कंज्यूमेबल कंपनी है जो इन विट्रो डायग्नोस्टिक (IVD) प्रोडक्ट्स और मेडिकल डिवाइस बनाती है। यह बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर और सीरोलॉजी प्रोडक्ट्स सहित मेडिकल डिवाइस भी बनाती है। इसके प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल माइक्रोबायोलॉजी लैब, पैथोलॉजी लैब, अस्पतालों और रिसर्च सेंटरों में किया जाता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख