मार्केट न्यूज़
.png)
5 min read | अपडेटेड August 07, 2026, 00:42 IST
सारांश
Q1 Results: 6 अगस्त को Prime Focus, PG Electroplast, Vijaya Diagnostic Centre और Shipping Corporation of India समेत कई अन्य कंपनियां भी अप्रैल-जून तिमाही के अपने वित्तीय नतीजे घोषित कर रही हैं।

Q1 Results: आज Aegis Logistics और Premier Energies जैसी कंपनियों के भी नतीजे आ रहे हैं।
इसके अलावा Aegis Logistics, Premier Energies, Emcure Pharmaceuticals, Blue Star, Kirloskar Oil Engines, Sai Life Sciences, Apollo Tyres, Firstsource Solutions, Prime Focus, PG Electroplast, Vijaya Diagnostic Centre और Shipping Corporation of India समेत कई अन्य कंपनियों ने भी 6 अगस्त को अप्रैल-जून तिमाही के अपने वित्तीय नतीजे जारी किए।
प्रीमियम एनर्जीज ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 50.32% की बढ़ोतरी दर्ज की है, जिससे यह ₹463 करोड़ हो गया है। पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹308 करोड़ था। इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 35.26% बढ़कर ₹2,463 करोड़ हो गया, जबकि पहले यह ₹1,821 करोड़ था।
अपोलो टायर्स का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में बढ़कर ₹349 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में ₹13 करोड़ था। इस तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 12.76% बढ़कर ₹7,398 करोड़ हो गया, जो वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में ₹6,561 करोड़ था।
अप्रैल-जून तिमाही में LIC का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 23.97 फीसदी बढ़कर ₹13,584.25 करोड़ हो गया है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी ने ₹10957.05 करोड़ का मुनाफा कमाया था।
HCC के तिमाही नतीजे आ गए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट महज 1 फीसदी बढ़कर 51.1 करोड़ रुपये हो गया। इसका रेवेन्यू 9 फीसदी घटकर 993 करोड़ रुपये पर आ गया है।
Crompton Greaves के तिमाही नतीजे जारी हो गए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट 15 फीसदी बढ़कर 140 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 122 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू भी 17 फीसदी बढ़कर 2335 करोड़ रुपये हो गया।
एयर कंडीशनर बनाने वाली कंपनी ब्लू स्टार ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 15.26% की गिरावट दर्ज की है। यह मुनाफा घटकर ₹102.5 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यह ₹120.96 करोड़ था। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 13.27% बढ़कर ₹3,377.92 करोड़ हो गया।
प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में अपने नेट प्रॉफिट में 45.29% की बढ़ोतरी दर्ज की है, जिससे यह ₹96 करोड़ हो गया है। एक साल पहले यह ₹66.18 करोड़ था। ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू 7.38% बढ़कर ₹363.73 करोड़ हो गया।
एमक्योर फार्मास्युटिकल्स ने बताया कि वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 36.17% बढ़कर ₹2,925 करोड़ हो गया है, जबकि एक साल पहले यह ₹2,147.93 करोड़ था। ऑपरेशन्स से उसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 22.85% बढ़कर ₹25,804.47 करोड़ हो गया।
एडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 83.05% की बढ़ोतरी दर्ज की है, जिससे यह ₹122 करोड़ हो गया है। एक साल पहले यह ₹66.77 करोड़ था। ऑपरेशन्स से इसका रेवेन्यू 3.88% बढ़कर ₹2,328.50 करोड़ हो गया।
Zudio को ऑपरेट करने वाली कंपनी Trent ने वित्त वर्ष 2027 की अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 21.98% की बढ़ोतरी दर्ज की है, जिससे यह ₹518 करोड़ हो गया है। एक साल पहले इसी अवधि में यह ₹424.70 करोड़ था। ऑपरेशन्स से होने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 17.84% बढ़कर ₹5,754.72 करोड़ हो गया।
Bajaj Electricals के तिमाही नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह 1 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू भी 2.3 फीसदी बढ़कर 1,089.4 करोड़ रुपये हो गया।
Aegis Logistics का नेट प्रॉफिट बढ़कर 484 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 131 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू भी 37 फीसदी बढ़कर 2357 करोड़ रुपये हो गया है।
Campus Activewear के तिमाही नतीजे घोषित हो गए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट 18 फीसदी बढ़कर 26 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 22 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू भी 12 फीसदी बढ़कर 385 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पहले यह आंकड़ा 343 करोड़ रुपये था।
फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 2% की गिरावट दर्ज की है। यह मुनाफा घटकर ₹165.91 करोड़ रह गया, जबकि एक साल पहले यह ₹169.33 करोड़ था। ऑपरेशन्स से होने वाला रेवेन्यू 23.9% बढ़कर ₹2,751.75 करोड़ हो गया।
समवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड ने बताया कि जून तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 31.12% घटकर ₹1,075.66 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यह ₹1,561.56 करोड़ था। ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू 2.72% बढ़कर ₹35,243.77 करोड़ हो गया।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख