return to news
  1. Advit Jewels IPO: पहले दिन ही टूट पड़े निवेशक, अब तक 11 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ इश्यू

मार्केट न्यूज़

Advit Jewels IPO: पहले दिन ही टूट पड़े निवेशक, अब तक 11 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 23, 2026, 18:47 IST

सारांश

Advit Jewels का आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, यानी कंपनी नए शेयर जारी करके पूंजी जुटा रही है। इस आईपीओ के तहत 1.20 करोड़ नए शेयर जारी किए जा रहे हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 165.16 करोड़ रुपये है।

Advit Jewels IPO

Advit Jewels IPO: आईपीओ का अलॉटमेंट 29 जून को होने की संभावना है।

Advit Jewels के IPO को निवेशकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। आज 23 जून को सब्सक्रिप्शन के पहले दिन ही यह पब्लिक इश्यू 11.18 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 9,36,73,100 शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 83,79,300 शेयर हैं। निवेशकों के पास 165.16 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 25 जून तक निवेश का मौका रहेगा। इसके लिए 130-138 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आईपीओ का अलॉटमेंट 29 जून को होने की संभावना है। सफल निवेशकों के डीमैट खाते में शेयर 30 जून को जमा किए जाएंगे और कंपनी के शेयर 1 जुलाई को शेयर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं।

Advit Jewels IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) - 1.11 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) - 23.73 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 11.55 गुना
  • टोटल - 11.18 गुना
  • (BSE, 23 Jun 2026 | 05:00:00 PM)

Advit Jewels IPO के बारे में

आभूषण निर्माता कंपनी Advit Jewels का आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, यानी कंपनी नए शेयर जारी करके पूंजी जुटा रही है। इस आईपीओ के तहत 1.20 करोड़ नए शेयर जारी किए जा रहे हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 165.16 करोड़ रुपये है। इस इश्यू में कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है, यानी मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर नहीं बेच रहे हैं।

कंपनी आईपीओ से जुटाई गई राशि का उपयोग अपने कारोबार की जरूरतों के लिए करेगी। इसमें कार्यशील पूंजी (Working Capital) की जरूरतों को पूरा करना, कुछ पुराने कर्जों का भुगतान करना और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों पर खर्च शामिल है।

रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश एक लॉट का है, जिसमें 100 शेयर शामिल हैं। इश्यू में 50% हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs), 15% गैर-संस्थागत निवेशकों (NIIs) और 35% रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है।

Advit Jewels का बिजनेस

जयपुर स्थित Advit Jewels पारंपरिक और आधुनिक हस्तनिर्मित आभूषणों का निर्माण और बिक्री करती है। कंपनी अपने उत्पाद 'Rambhajo' ब्रांड नाम से बेचती है। यह खास तौर पर कस्टमाइज्ड कुंदन, डायमंड, पोल्की और स्टडेड ज्वेलरी बनाने में विशेषज्ञता रखती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख