पर्सनल फाइनेंस
.png)
3 min read | अपडेटेड June 23, 2026, 14:56 IST
सारांश
अगर आपकी मंथली सैलरी 20 हजार, 30 हजार या 50 हजार रुपये है और आप नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है। लोन पर बाइक लेते समय 10-3-15 नियम आपको भारी कर्ज से बचा सकता है।

अपने सैलरी के हिसाब से तय करें महंगी बाइक का रेंज। | Image: Shutterstock
अपनी मनपसंद बाइक खरीदना हर मिडिल क्लास इंसान का एक बड़ा सपना होता है। लेकिन अक्सर देखा गया है कि लोग उत्साह में आकर अपने बजट से बहुत ज्यादा महंगी बाइक खरीद लेते हैं। इसका नुकसान यह होता है कि आने वाले कई सालों तक हर महीने उसकी भारी भरकम EMI चुकाना उनके लिए एक बड़ी आफत बन जाता है। इसलिए अगर आप लोन पर नई बाइक लेने का प्लान बना रहे हैं, तो एक बार आपको 10-3-15 वाले नियम के बारे में सोचना चाहिए।
इस जादुई फार्मूले को समझना बहुत ही आसान है और यह आपको कभी भी कर्ज के जाल में नहीं फंसने देगा। इस नियम के अनुसार सबसे पहला काम 10 पर्सेंट डाउन पेमेंट करने का है। इसका सीधा मतलब यह है कि आप जो भी बाइक पसंद करते हैं, उसकी कुल ऑन रोड कीमत का कम से कम 10 पर्सेंट हिस्सा आपको डाउन पेमेंट के रूप में नकद देना चाहिए। इसके बाद नियम का दूसरा हिस्सा 3 साल के लोन की अवधि को तय करता है। इसका मतलब है कि आपके वाहन के लोन का टेन्योर अधिकतम 3 साल से ज्यादा का नहीं होना चाहिए। नियम का तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा 15 पर्सेंट सैलरी का नियम है। इसके तहत आपकी हर महीने जाने वाली EMI आपकी कुल इन हैंड मंथली सैलरी के 15 पर्सेंट से ज्यादा कभी नहीं होनी चाहिए। अगर आप इस नियम को ध्यान में रखकर बाइक खरीदते हैं तो आपका फ्यूचर फाइनेंस बिल्कुल सुरक्षित रहेगा।
अब बात करते हैं कि इस नियम के हिसाब से अलग अलग सैलरी वाले लोगों को कितने बजट की बाइक देखनी चाहिए। अगर आपकी इन हैंड मंथली सैलरी 20,000 रुपये है, तो 15 पर्सेंट के नियम के अनुसार आपकी मंथली EMI 3,000 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। यानी आप 1 लाख रुपये तक की बाई खरीद सकते हैं। इस बजट में आपके लिए एक स्पोर्टी और स्टाइलिश कम्यूटर सेगमेंट की बाइक सबसे बढ़िया ऑप्शन साबित होगी। आपको अपने लिए एक ऐसी गाड़ी चुननी चाहिए जिसके लिए आपको हर महीने लगभग 3,000 रुपये की EMI चुकानी पड़े। यह बजट आपके दैनिक कामकाज के लिए भी बेहतरीन है और आपकी जेब पर कोई फालतू बोझ भी नहीं डालेगी।
जिन लोगों की मंथली सैलरी 30,000 रुपये है, उनके लिए इस नियम के मुताबिक हर महीने अधिकतम 4,500 रुपये तक की EMI देना बिल्कुल सुरक्षित रहेगा। यानी आप 1 लाख 62 हजार तक की बाइक खरीद सकते हैं। यह बजट आपको एक अच्छी माइलेज और बढ़िया लुक वाली गाड़ी दिलाने में मदद करेगा, जिससे आपके घर के बाकी जरूरी खर्चों पर भी कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा।
यदि आपकी मंथली सैलरी 50,000 रुपये है, तो आप थोड़े प्रीमियम और क्रूजर सेगमेंट की ओर अपने कदम आसानी से बढ़ा सकते हैं। 50,000 रुपये की सैलरी पर 15 पर्सेंट के नियम के हिसाब से आप हर महीने अधिकतम 7,500 रुपये तक की EMI चुका सकते हैं। आपके इस बजट के अनुसार एक शानदार और दमदार क्रूजर सेगमेंट की बाइक बहुत अच्छी चॉइस होगी। आप एक ऐसी गाड़ी खरीद सकते हैं जिसकी मंथली EMI आपके पॉकेट पर बिना कोई अतिरिक्त दबाव डाले करीब 5,500 रुपये से लेकर 7,500 रुपये के बीच बैठती हो। यानी आप मैक्सिमम 2 लाख 70 हजार तक की बाइक खरीद सकते हैं। इस तरह आप अपनी मंथली सैलरी के अनुसार बिल्कुल सही बजट तय करके अपने सपने को बहुत ही समझदारी से पूरा कर सकते हैं।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख
What is a Recurring Deposit (RD)? Features, Benefits, Taxation, and How It Works
What Is NIIF? How India's National Investment and Infrastructure Fund Works
What Is Yield to Maturity (YTM) in Bonds? A Complete Guide
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs