return to news
  1. Donald Trump ने ईरान को आज रात बड़े हमले की दी धमकी, Kharg Island पर कब्जे की चेतावनी

बिजनेस न्यूज़

Donald Trump ने ईरान को आज रात बड़े हमले की दी धमकी, Kharg Island पर कब्जे की चेतावनी

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 11, 2026, 18:59 IST

सारांश

डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि आने वाले समय में अमेरिका ईरान के अहम तेल निर्यात केंद्र खार्ग आइलैंड (Kharg Island) और अन्य तेल-गैस ठिकानों पर नियंत्रण हासिल कर सकता है। उनका कहना है कि इससे ईरान के तेल और गैस बाजार पर अमेरिका का प्रभाव बढ़ जाएगा।

Donald Trump

Donald Trump ने कहा है कि अमेरिका आज रात ईरान पर बहुत बड़ा हमला कर सकता है।

US-Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता हुआ दिख रहा है। राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका आज रात ईरान पर बहुत बड़ा हमला कर सकता है। ट्रंप का दावा है कि ईरान की नौसेना, वायुसेना, रडार और एयर डिफेंस सिस्टम पहले ही काफी कमजोर हो चुके हैं और अब अमेरिका आगे की कार्रवाई के लिए तैयार है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Kharg Island पर कब्जे की धमकी

डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि आने वाले समय में अमेरिका ईरान के अहम तेल निर्यात केंद्र खार्ग आइलैंड (Kharg Island) और अन्य तेल-गैस ठिकानों पर नियंत्रण हासिल कर सकता है। उनका कहना है कि इससे ईरान के तेल और गैस बाजार पर अमेरिका का प्रभाव बढ़ जाएगा।

बातचीत भी जारी होने का दावा

एक तरफ युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है, दूसरी तरफ अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत भी जारी है। ट्रंप ने बताया कि दोनों देश अभी भी संदेशों का आदान-प्रदान कर रहे हैं और किसी शुरुआती समझौते तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

बातचीत में सबसे बड़ा विवाद ईरान के उन अरबों डॉलर को लेकर है जो विदेशी बैंकों में फंसे हुए हैं। ईरान चाहता है कि 6 से 12 अरब डॉलर की यह राशि उसे वापस मिले, जबकि अमेरिका चाहता है कि यह पैसा धीरे-धीरे और सिर्फ मानवीय जरूरतों के लिए जारी किया जाए।

क्यों अहम है Kharg Island

Kharg Island एक छोटा-सा द्वीप है जो ईरान के दक्षिणी तट से करीब 25 किलोमीटर दूर है। भले ही यह द्वीप छोटा है, लेकिन यह ईरान के तेल निर्यात का सबसे बड़ा केंद्र है। ईरान के लगभग 90% कच्चे तेल का निर्यात इसी द्वीप से होता है। ईरान से पाइपलाइन के जरिए तेल इस द्वीप तक लाया जाता है और फिर इसे टैंकर जहाजों में भरा जाता है।

इस द्वीप का तट गहरे पानी के पास है, इसलिए यहां बहुत बड़े-बड़े तेल टैंकर आसानी से लग सकते हैं। ये जहाज लाखों-करोड़ों गैलन तेल लोड करके खाड़ी से दक्षिण की ओर निकलते हैं और फिर Strait of Hormuz से गुजरते हुए ज्यादातर एशिया, खासकर चीन तक पहुंचते हैं। इस द्वीप से होने वाली तेल कमाई ईरान की सेना IRGC के लिए भी एक बड़ा वित्तीय स्रोत मानी जाती है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख