return to news
  1. US-Iran Deal हो गई पक्की, ऐलान करते हुए क्या कुछ बोले डोनाल्ड ट्रंप, किन मुद्दों पर बनी सहमति?

बिजनेस न्यूज़

US-Iran Deal हो गई पक्की, ऐलान करते हुए क्या कुछ बोले डोनाल्ड ट्रंप, किन मुद्दों पर बनी सहमति?

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड June 15, 2026, 07:26 IST

सारांश

व्हाइट हाउस ने इस डील का टेक्स्ट तुरंत जारी नहीं किया और ईरान ने संकेत दिया है कि औपचारिक साइनिंग सेरेमनी के बाद ही इस पर इम्प्लिमेंटेशन शुरू होगा। यह ऐलान महीनों के टकराव के बाद किया गया है, जिसकी शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी।

ईरान-अमेरिका

ईरान-अमेरिका के बीच शांति डील हो गई पक्की। (Photo: Shutterstock)

अमेरिका और ईरान के बीच शांति डील आखिरकार पक्की हो गई है। अमेरिकी राष्ट्पति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका ऐलान किया है। रविवार को ट्रंप ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि ईरान के साथ शांति समझौता पूरा हो गया है और वह होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और अमेरिकी नेवी के ब्लॉकेड हटाने को मंजूरी दे रहे हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ समझौता पूरा हो गया है। सभी को बधाई! मैं होर्मुज स्ट्रेट को बिना किसी टोल फी के खोलने की पूरी अनुमति देता हूं, और साथ ही साथ संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा लगाए गए नेवी ब्लॉकेड को तत्काल हटाने की भी अनुमति देता हूं।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘दुनिया भर के जहाज, अपने इंजन चालू करो। तेल का फ्लो शुरू होने दो!’ एक अन्य पोस्ट में, ट्रंप ने समझौते को एक बड़ी उपलब्धि बताया जो ‘पूरे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा लाएगी’ और कहा कि शुक्रवार को समझौते पर साइन होने के बाद होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोल दिया जाएगा ताकि बारूदी सुरंगों को हटाने और ऑयल शिपमेंट को फिर से शुरू करने में सुविधा हो।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

हालांकि व्हाइट हाउस ने इस डील का टेक्स्ट तुरंत जारी नहीं किया और ईरान ने संकेत दिया है कि औपचारिक साइनिंग सेरेमनी के बाद ही इस पर इम्प्लिमेंटेशन शुरू होगा। यह ऐलान महीनों के टकराव के बाद किया गया है, जिसकी शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी जब इजराइल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू की थी। इजराइल इन बातचीत को लेकर संशय में रहा है और ट्रंप की घोषणा के बाद इजराइली अधिकारियों की ओर से कोई तुरंत प्रतिक्रिया नहीं आई है। पाकिस्तान द्वारा समझौते के ऐलान से एक दिन पहले, इजराइल ने ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह ग्रुप का पीछा करते हुए बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर हमला किया। ईरान के उप विदेश मंत्री ने कहा कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं इजराइल की कार्रवाइयों का निर्णायक जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ईरान ने जोर दिया है कि किसी भी युद्धविराम समझौते में लेबनान को शामिल किया जाए, जहां इजराइल ने पिछले 25 से ज्यादा सालों में किसी भी समय की तुलना में अपने सैन्य अभियान का दायरा कहीं ज्यादा बढ़ाया है।

बाद में ईरान के सरकारी टेलीविजन ने देश की 'सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल' के सचिवालय के हवाले से कहा कि सभी मोर्चों पर चल रही जंग आज रात से ही तुरंत और हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी, और अमेरिका का ब्लॉकेड तुरंत और पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा। यह अभी तक क्लियर नहीं था कि ईरान की तरफ से समझौते पर कौन साइन करेगा?

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख