return to news
  1. Retail Inflation: मई में बढ़कर 3.93% हुई खुदरा महंगाई, लगातार पांचवें महीने CPI में इजाफा

बिजनेस न्यूज़

Retail Inflation: मई में बढ़कर 3.93% हुई खुदरा महंगाई, लगातार पांचवें महीने CPI में इजाफा

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 12, 2026, 18:07 IST

सारांश

Retail Inflation: महंगाई बढ़ने की सबसे बड़ी वजह खाने-पीने की चीजों की कीमतों में तेजी रही। मई में खाद्य महंगाई बढ़कर 4.78 फीसदी हो गई। खासकर सब्जियों की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला।

Retail Inflation

Retail Inflation: साल की शुरुआत से ही महंगाई लगातार ऊपर की ओर बढ़ रही है।

भारत में खुदरा महंगाई (Retail Inflation) मई 2026 में बढ़कर 3.93 फीसदी पर पहुंच गई। यह लगातार पांचवां महीना है जब महंगाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि यह आंकड़ा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 2 से 6 फीसदी के लक्ष्य दायरे के भीतर है। बता दें कि इसके पहले अप्रैल में खुदरा महंगाई 3.48 फीसदी थी। वहीं जनवरी में महंगाई 2.75 फीसदी, फरवरी में 3.21 फीसदी और मार्च में 3.40 फीसदी रही थी। यानी साल की शुरुआत से ही महंगाई लगातार ऊपर की ओर बढ़ रही है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

खाने-पीने की चीजों के बढ़े दाम

महंगाई बढ़ने की सबसे बड़ी वजह खाने-पीने की चीजों की कीमतों में तेजी रही। मई में खाद्य महंगाई बढ़कर 4.78 फीसदी हो गई। खासकर सब्जियों की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला। टमाटर की कीमतों में सालाना आधार पर 48.43 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित हुआ।

ग्रामीण इलाकों में महंगाई का असर शहरी क्षेत्रों की तुलना में ज्यादा रहा। मई में ग्रामीण महंगाई दर 4.25 फीसदी रही, जबकि शहरी महंगाई 3.53 फीसदी दर्ज की गई।

फिलहाल RBI के दायरे में है महंगाई

हालांकि महंगाई अभी RBI के 4 फीसदी के मध्यम अवधि के लक्ष्य के करीब है, लेकिन लगातार बढ़ती कीमतें केंद्रीय बैंक की चिंता बढ़ा सकती हैं। अगर खाद्य पदार्थों की कीमतों में इसी तरह तेजी बनी रहती है, तो RBI भविष्य में ब्याज दरों में कटौती को लेकर अधिक सतर्क रुख अपना सकता है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि बढ़ती महंगाई का असर बॉन्ड यील्ड और बैंकिंग, रियल एस्टेट तथा ऑटोमोबाइल जैसे ब्याज दरों पर निर्भर सेक्टरों पर भी पड़ सकता है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन आने वाले महीनों में खाद्य कीमतों की चाल पर सभी की नजर रहेगी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख