return to news
  1. Tech Mahindra का AI पर जोर, Google Cloud के साथ साझेदारी बढ़ाने का ऐलान

बिजनेस न्यूज़

Tech Mahindra का AI पर जोर, Google Cloud के साथ साझेदारी बढ़ाने का ऐलान

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 18, 2025, 14:28 IST

सारांश

Tech Mahindra के बयान के अनुसार, टेक महिंद्रा और गूगल क्लाउड मिलकर एंटरप्राइजेज को उनके इन्फ्रॉस्ट्रक्चर और ‘डेटा आर्किटेक्चर’ को आधुनिक बनाने में मदद करेंगे। साथ ही उनके AI-पॉवर्ड क्लाउड सॉल्यूशन से निवेश पर ‘रिटर्न’ को ऑप्टिमाइज करेंगे।

Tech Mahindra ने अपनी साझेदारी को मजबूत करने के लिए टैलेंट अपस्किलिंग और एडवांस डिलीवरी क्षमताओं में निवेश किया है।

Tech Mahindra ने अपनी साझेदारी को मजबूत करने के लिए टैलेंट अपस्किलिंग और एडवांस डिलीवरी क्षमताओं में निवेश किया है।

आईटी सर्विसेज कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने गूगल क्लाउड (Google Cloud) के साथ साझेदारी बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी ने आज मंगलवार को यह जानकारी दी है। इस लॉन्ग-टर्म पार्टनरशिप का मकसद ग्लोबल लेवल पर एंटरप्राइजेज के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को बढ़ावा देना है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है इस साझेदारी का मकसद?

टेक महिंद्रा के बयान के अनुसार, टेक महिंद्रा और गूगल क्लाउड मिलकर एंटरप्राइजेज को उनके इन्फ्रॉस्ट्रक्चर और ‘डेटा आर्किटेक्चर’ को आधुनिक बनाने में मदद करेंगे। साथ ही उनके AI-पॉवर्ड क्लाउड सॉल्यूशन से निवेश पर ‘रिटर्न’ को ऑप्टिमाइज करेंगे।

टेक महिंद्रा के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) अतुल सोनेजा ने कहा, "ये सॉल्यूशन व्यवसायों को परिचालन संबंधी जटिलताओं से निपटने, दक्षता बढ़ाने और उभरते रेगुलेटरी स्टैंडर्ड्स का पालन करते हुए विकास के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करने में सक्षम बनाएंगे।"

यह साझेदारी टेक महिंद्रा की एक्सपर्टाइज और गूगल क्लाउड की AI क्षमताओं को साथ लाएगी। इसमें गूगल के जेमिनी मॉडल, AI विकास प्लेटफॉर्म और एजेंटिक AI तकनीक शामिल होंगे। इसका मकसद संचार, स्वास्थ्य और जीवन विज्ञान, विनिर्माण, ऑटोमोबाइल, रिटेल और वित्तीय सेवाओं जैसे क्षेत्रों के लिए विशेष समाधान विकसित करना है।

इसके अलावा, टेक महिंद्रा ने अपनी साझेदारी को मजबूत करने के लिए टैलेंट अपस्किलिंग और एडवांस डिलीवरी क्षमताओं में निवेश किया है। इसने मेक्सिको में डेडिकेटेड डिलीवरी सेंटर भी स्थापित किए हैं, जो Google क्लाउड-केंद्रित सॉल्यूशन प्रदान करने पर फोकस करते हैं।

गूगल क्लाउड के अध्यक्ष (ग्लोबल पार्टनर इकोसिस्टम एंड चैनल) केविन आई. ने कहा, "टेक महिंद्रा के साथ हमारी साझेदारी ग्राहकों को गूगल क्लाउड के अग्रणी एआई विकास मंच के साथ एआई एजेंट को तैयार व तैनात करने के लिए आवश्यक प्रबंधित सेवाएं प्रदान करेगी।"

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख