return to news
  1. Noida के इस इलाके में तीन साल में 128% बढ़ी घरों की कीमत, किराये में 66% का उछाल

पर्सनल फाइनेंस

Noida के इस इलाके में तीन साल में 128% बढ़ी घरों की कीमत, किराये में 66% का उछाल

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 18, 2025, 12:42 IST

सारांश

Noida के सेक्टर 150 में पिछले तीन सालों में किराये के मूल्य में 66 फीसदी की वृद्धि हुई है। नोएडा के सेक्टर-150 में, घरों का औसत मूल्य 5700 रुपये प्रति वर्ग फुट से दोगुना से अधिक होकर 13000 रुपये हो गया। किराये में 66 फीसदी की वृद्धि हुई जो 16,000 रुपये से बढ़कर 26,600 रुपये प्रति माह हो गया।

Noida के सेक्टर 150 में पिछले तीन सालों में किराये के मूल्य में 66 फीसदी की वृद्धि हुई है।

Noida के सेक्टर 150 में पिछले तीन सालों में किराये के मूल्य में 66 फीसदी की वृद्धि हुई है।

Real Estate: Delhi NCR में रियल एस्टेट मार्केट में उछाल देखने को मिल रहा है। यहां प्रमुख जगहों पर प्रॉपर्टी की डिमांड आसमान छू रही है। इसका एक उदाहरण नोएडा का सेक्टर 150 है, जहां पिछले तीन सालों में घरों की कीमतों में औसतन 128% की भारी बढ़ोतरी हुई है। रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म एनारॉक ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

66 फीसदी बढ़ा किराया

इसके अलावा, रिपोर्ट के अनुसार नोएडा के सेक्टर 150 में पिछले तीन सालों में किराये के मूल्य में 66 फीसदी की वृद्धि हुई है। नोएडा के सेक्टर-150 में, घरों का औसत मूल्य 5700 रुपये प्रति वर्ग फुट से दोगुना से अधिक होकर 13000 रुपये हो गया। किराये में 66 फीसदी की वृद्धि हुई जो 16,000 रुपये से बढ़कर 26,600 रुपये प्रति माह हो गया।

वहीं, गुरुग्राम के सोहना मार्ग पर आवास मूल्यों में 59 फीसदी की वृद्धि देखी गई, जबकि इस दौरान किराया 47 प्रतिशत बढ़ा है। सोहना मार्ग पर औसत मूल्य कैलेंडर ईयर 2021 के अंत में 6,600 रुपये प्रति वर्ग फुट से 59 फीसदी बढ़कर 2024 के अंत में 10,500 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गया। किराये का मूल्य 25,000 रुपये प्रति माह से 47 फीसदी बढ़कर 36,700 रुपये हो गया।

घरों की कीमत किराये से भी अधिक बढ़ी

एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, “टॉप सात शहरों में प्रमुख सूक्ष्म बाजारों के विश्लेषण से पता चलता है कि बेंगलुरु, मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR), राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों में 2021 के अंत और 2024 के अंत के बीच घरों की औसत कीमत किराये की तुलना में अधिक बढ़ गई है।”

उन्होंने कहा कि वहीं, पुणे, कोलकाता और चेन्नई के इलाकों का ट्रेंड इसके विपरीत है। इन स्थानों पर किराया अधिक बढ़ा है, जबकि घरों के दाम में बढ़ोतरी अपेक्षाकृत कम रही है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख