return to news
  1. इस सप्ताह सोने की कीमतों पर क्या दिख सकता है असर, किन फैक्टर्स पर टिकी रहेगी नजर?

बिजनेस न्यूज़

इस सप्ताह सोने की कीमतों पर क्या दिख सकता है असर, किन फैक्टर्स पर टिकी रहेगी नजर?

Upstox

3 min read | अपडेटेड September 21, 2026, 07:58 IST

सारांश

विश्लेषकों ने कहा कि सप्ताह के अंत में जारी होने वाले अमेरिकी आवास बाजार, टिकाऊ उपभोक्ता सामान के ऑर्डर और उपभोक्ता धारणा से जुड़े आंकड़ों पर भी पैनी नजर रखी जाएगी।

सोने की कीमत

इस सप्ताह कौन-कौन से फैक्टर्स तय करेंगे सोने की कीमत? (Photo: Shutterstock)

गोल्ड और सिल्वर के प्राइस इस सप्ताह कैसे रह सकते हैं, किन-किन फैक्टर्स का असर इन पर देखने को मिल सकता है और क्या आने वाले सप्ताह में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है? चलिए इन सारे सवालों का जवाब समझने की कोशिश करते हैं। अमेरिकी डॉलर और बॉण्ड यील्ड्स में उतार-चढ़ाव, पश्चिम एशिया संघर्ष के घटनाक्रम और कच्चे तेल के रुख के बीच इस सप्ताह में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है और यह सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है। एक्सपर्ट्स की ऐसी राय है। मौद्रिक नीति और जियो पॉलिटिकल घटनाक्रमों से भरे सप्ताह के बाद अब निवेशकों का ध्यान नए आर्थिक आंकड़ों पर रहेगा। इनमें प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के विनिर्माण और सर्विस सेक्टर के खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) के आंकड़े शामिल हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

विश्लेषकों ने कहा कि सप्ताह के अंत में जारी होने वाले अमेरिकी आवास बाजार, टिकाऊ उपभोक्ता सामान के ऑर्डर और उपभोक्ता धारणा से जुड़े आंकड़ों पर भी पैनी नजर रखी जाएगी। इससे मौद्रिक नीति के भावी परिदृश्य और सर्राफा की मांग के संकेत मिल सकेंगे। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अक्टूबर डिलिवरी वाला सोना पिछले सप्ताह 1,597 रुपये यानी 1.04% चढ़कर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी का वायदा भाव 6,629 रुपये यानी करीब 3% की बढ़त के साथ 2.41 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जिंस एवं मुद्रा शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘एमसीएक्स पर सोना पिछले सप्ताह 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब कमजोरी के साथ खुला था, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी का समर्थन मिलने से यह 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।’ उन्होंने कहा कि यह सुधार तेज उतार-चढ़ाव के उस दौर के बाद देखने को मिला है, जब बाजार प्रमुख वृहद आर्थिक और जियो-पॉलिटिकल घटनाक्रमों के असर का आकलन कर रहे थे।

ग्लोबल मार्केटों में न्यूयॉर्क के कॉमेक्स पर दिसंबर डिलिवरी वाला सोना मामूली बढ़त के साथ 4,424.9 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ, जबकि चांदी 3% की मजबूती के साथ 67.15 डॉलर प्रति औंस पर रही। जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस एवं मुद्रा शोध) प्रणव मेर ने कहा, ‘सोना वायदा में लगातार स्थिरता बनी हुई है और कीमतें लगातार तीसरे सप्ताह मजबूत दायरे में टिकी रहीं। हालांकि, पिछले दो कारोबारी सत्रों में निचले स्तर पर कुछ लिवाली देखी गई, जिससे सप्ताह का अंत बढ़त के साथ हुआ।’

PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख