return to news
  1. स्टारलिंक की भारत में एंट्री पर नहीं लगा कोई ग्रहण, कंपनी ने कहा- सुरक्षा को लेकर अप्रूवल नहीं मिलने की बात अफवाह

बिजनेस न्यूज़

स्टारलिंक की भारत में एंट्री पर नहीं लगा कोई ग्रहण, कंपनी ने कहा- सुरक्षा को लेकर अप्रूवल नहीं मिलने की बात अफवाह

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 10, 2026, 12:22 IST

सारांश

सरकार ने दो अन्य आवेदकों यूटेलसैट वनवेब (भारती ग्रुप समर्थित) और जियो-एसजीएस (स्पेस टेक्नोलॉजी लिमिटेड) को लाइसेंस जारी कर दिए हैं। ये दोनों कंपनियां अब अपनी सर्विसेज शुरू करने के लिए स्पेक्ट्रम अलॉटमेंट का इंतजार कर रही हैं।

स्टारलिंक

भारत में स्टारलिंक की एंट्री पर नहीं लगा कोई ग्रहण

स्टारलिंक के भारत की एंट्री को लेकर कुछ ऐसी खबरें आ रही थीं कि सरकार की तरफ से सिक्योरिटी कंसर्न को लेकर कुछ अप्रूवल अटके हुए हैं। इन खबरों पर रिऐक्ट करते हुए स्टारलिंक की बिजनेस ऑपरेशन्स की वाइस प्रेसिडेंट लॉरेन ड्रेयर ने सोशल मीडिया X पर कहा कि कंपनी भारत सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है। ड्रेयर ने कहा कि अज्ञात सोर्स से बिना मतलब दावों पर आधारित भ्रामक खबरों के उलट, स्टारलिंक भारत सरकार के साथ सक्रिय और सार्थक बातचीत जारी रखे हुए है। हमने सरकार के साथ सभी आवश्यक नियामक और अनुपालन प्रक्रियाओं में पारदर्शी और जिम्मेदार तरीके से सहयोग किया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

एलन मस्क की अगुवाई वाली स्टारलिंक ने भारत में सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विसेज शुरू करने के लिए लाइसेंस के लिए अप्लाई किया है। सरकार ने कंपनी को ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ (आशय पत्र) जारी किया है और अंतिम लाइसेंस का इंतजार है। ड्रेयर ने उस खबर के बाद ये सफाई दी है, जिसमें दावा किया गया था कि ईरान युद्ध में इसके सैटेलाइट टर्मिनल के इस्तेमाल को लेकर चिंताओं के कारण भारत ने स्टारलिंक को बिजनेस ऑपरेशन्स शुरू करने की मंजूरी प्रभावी रूप से रोक दी है।

सरकार ने दो अन्य आवेदकों यूटेलसैट वनवेब (भारती ग्रुप समर्थित) और जियो-एसजीएस (स्पेस टेक्नोलॉजी लिमिटेड) को लाइसेंस जारी कर दिए हैं। ये दोनों कंपनियां अब अपनी सर्विसेज शुरू करने के लिए स्पेक्ट्रम अलॉटमेंट का इंतजार कर रही हैं। ड्रेयर ने कहा, ‘हमने स्टारलिंक की क्षमताओं और भारत की संपर्क (कनेक्टिविटी) महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने की इसकी संभावनाओं को लेकर खासकर दूरदराज और जहां सर्विसेज नहीं पहुंच पा रही हैं, ऐसे क्षेत्रों में केवल उत्साहजनक प्रतिक्रिया ही सुनी है। हम भारत को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और बहुत जल्द देश में स्टारलिंक सर्विसेज लाने के लिए सरकार के साथ काम करने को तैयार हैं।’

उन्होंने कहा कि स्टारलिंक ने सभी आवश्यक नियामकीय और अनुपालन प्रक्रियाओं में पारदर्शी एवं जिम्मेदार तरीके से सरकार के साथ काम किया है। उन्होंने कहा, ‘भारत की सॉवरेन टेक्नॉलजी, रेगुलेटरी और सुरक्षा जरूरतों के हिसाब से, स्टारलिंक ने भारत के लिए विशेष मॉडल तैयार किया है जो भारत के रणनीतिक ढांचे के अंदर काम करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’

PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख