return to news
  1. देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की हिस्सेदारी पहली बार 11% के पार, मई में रिकॉर्ड खुदरा बिक्री

बिजनेस न्यूज़

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की हिस्सेदारी पहली बार 11% के पार, मई में रिकॉर्ड खुदरा बिक्री

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 08, 2026, 19:23 IST

सारांश

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स (FADA) के अनुसार देश में मोटर वाहनों की कुल खुदरा बिक्री मई में सालाना आधार पर 9.55 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 25,31,067 इकाई रही। उद्योग निकाय FADA ने सोमवार को यह जानकारी दी।

EV

उद्योग निकाय FADA ने सोमवार को वाहनों की बिक्री से जुड़े आंकड़े जारी किए हैं।

देश में वाहनों की कुल खुदरा बिक्री मई में 9.55 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 25,31,067 यूनिट्स पर पहुंच गई, जबकि पहली बार इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की हिस्सेदारी 11 फीसदी के पार चली गई। पश्चिम एशिया संकट के बीच पिछले महीने ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी के बाद ईंधन-किफायती और हरित वाहनों में रुचि बढ़ना इसकी मुख्य वजह रही। उद्योग निकाय FADA ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

खुदरा बिक्री में 9.55 फीसदी की बढ़ोतरी

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स (FADA) के अनुसार देश में मोटर वाहनों की कुल खुदरा बिक्री मई में सालाना आधार पर 9.55 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 25,31,067 इकाई रही। उद्योग निकाय अनुसार, ये आंकड़े मई में वाणिज्यिक वाहनों (सीवी), यात्री वाहनों (पीवी) और इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की सर्वश्रेष्ठ बिक्री को दर्शाते हैं।

फाडा के अनुसार, ‘‘मई में ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी के बाद उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया उल्लेखनीय रही। डीलरों ने ईंधन-किफायती और वैकल्पिक पावरट्रेन विकल्पों के बारे में जानकारी हासिल करने के मामलों में वृद्धि की सूचना दी जिसका असर दोपहिया ईवी हिस्सेदारी के 6.11 प्रतिशत से बढ़कर 9.25 प्रतिशत होने में दिखा।’’

वाहनों की बिक्री के आंकड़े

आंकड़ों के अनुसार, यात्री वाहन (पीवी) की खुदरा बिक्री पिछले महीने 23.25 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 4,02,591 इकाई रही जो मई, 2025 में 3,26,656 इकाई थी। दोपहिया वाहनों की बिक्री भी 17,15,581 इकाई से 7.54 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 18,44,947 इकाई हो गई। तिपहिया वाहनों की बिक्री पिछले महीने 1,11,526 इकाई रही, जो मई, 2025 की 1,07,688 इकाइयों से 3.56 प्रतिशत अधिक है। वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री भी 5.29 प्रतिशत बढ़कर पिछले महीने रिकॉर्ड 83,823 इकाइयों पर पहुंच गई जो मई, 2025 में 79,614 इकाई थी।

फाडा ने कहा, ‘‘जून, 2026 के लिए समग्र परिदृश्य संतुलित लेकिन सतर्क रूप से आशावादी दिख रहा है। मानसून की प्रगति और ग्रामीण नकदी प्रवाह समर्थन देंगे, हालांकि अल्पकालिक लागत दबाव बने रहेंगे।’’ जून, 2026 के लिए वाहन डीलर की धारणा मिश्रित है। 50.52 प्रतिशत डीलर वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं, 39.90 प्रतिशत स्थिर बाजार की संभावना देख रहे हैं और केवल 9.59 प्रतिशत ने गिरावट की आशंका जतायी है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख