return to news
  1. Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, चेक करें आज के लेटेस्ट रेट

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, चेक करें आज के लेटेस्ट रेट

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 10, 2026, 09:04 IST

सारांश

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का ऑल-टाइम हाई ₹1,92,991 प्रति 10 ग्राम है। यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड 29 जनवरी 2026 को इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान दर्ज किया गया था। हालांकि, इस हाई से सोने में अब तक करीब 25 फीसदी का करेक्शन आ चुका है।

Gold Silver

Gold-Silver Price: अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड और डॉलर में मजबूती भी सोने-चांदी पर दबाव बना रही है।

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला आज 10 जून को भी जारी है। इंटरनेशनल मार्केट में आज सोने का भाव करीब 3.67 फीसदी टूटकर 4,180.31 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गया है। दूसरी तरफ चांदी में तो करीब 6.67 फीसदी की कमजोरी है और यह 63.75 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक Federal Reserve ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनाए रख सकता है। इसकी वजह से सोने-चांदी में निवेशकों की दिलचस्पी घट रही है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

घरेलू बाजार की बात करें तो आज 24 कैरेट वाले सोने का भाव 153170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी की बात करें तो इसकी कीमत ₹2,59,900 प्रति किलोग्राम पर है। MCX पर सोने का भाव 1.43 फीसदी लुढ़ककर 150270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इसके अलावा चांदी में 1.40 फीसदी की गिरावट है और यह 135381 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है।

सोने में लगातार गिरावट

पिछले करीब एक महीने से सोने के भाव में लगातार कमजोरी नजर आ रही है। इस दौरान सोना करीब 9 फीसदी टूट गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का ऑल-टाइम हाई ₹1,92,991 प्रति 10 ग्राम है। यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड 29 जनवरी 2026 को इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान दर्ज किया गया था। हालांकि, इस हाई से सोने में अब तक करीब 25 फीसदी का करेक्शन आ चुका है।

क्या है गिरावट की वजह?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिका में रोजगार से जुड़े मजबूत आंकड़ों ने यह संकेत दिया है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक Federal Reserve ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनाए रख सकता है। जब ब्याज दरें ऊंची रहती हैं, तो निवेशक सोने और चांदी जैसी बिना ब्याज वाली संपत्तियों की बजाय बॉन्ड और अन्य निवेश को प्राथमिकता देते हैं।

अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड और डॉलर में मजबूती भी सोने-चांदी पर दबाव बना रही है। मजबूत डॉलर के कारण अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के लिए सोना और चांदी महंगे हो जाते हैं, जिससे मांग प्रभावित होती है। इसके अलावा पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ती तेल कीमतों ने भी बाजार की चिंताओं को बढ़ाया है। तेल की ऊंची कीमतें महंगाई बढ़ा सकती हैं, जिससे केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में कटौती करने से बच सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख