return to news
  1. Gold की तरह हो सकती है Silver की भी हॉलमार्किंग अनिवार्य, अभी के नियम क्या हैं? यहां समझें

बिजनेस न्यूज़

Gold की तरह हो सकती है Silver की भी हॉलमार्किंग अनिवार्य, अभी के नियम क्या हैं? यहां समझें

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 04, 2026, 15:27 IST

सारांश

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में हॉलमार्क किए गए चांदी के गहनों की संख्या बढ़कर 59 लाख हो गई जो 2024-25 में 32 लाख थी। बीआईएस द्वारा मौजूदा समय में मान्यता प्राप्त लगभग 230 परख एवं हॉलमार्किंग केंद्र (AHC) चांदी के गहनों की जांच के लिए कार्यरत हैं।

सोना-चांदी

सोने के बाद चांदी की हॉलमार्किंग भी हो सकती है अनिवार्य

भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards, BIS) सिल्वर की जूलरी और कलाकृतियों की हॉलमार्किंग को अनिवार्य बनाने के लिए जरूरी नियामकीय ढांचे और बुनियादी तैयारियों की स्टडी कर रहा है। चांदी की हॉलमार्किंग 2005 से स्वैच्छिक (Voluntary) है और सितंबर 2025 से हॉलमार्क किए गए चांदी के प्रोडक्ट्स पर हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (एचयूआईडी) नंबर होता है, जिससे खरीदार शुद्धता की पुष्टि कर सकते हैं। बीआईएस के महानिदेशक संजय गर्ग ने कहा, ‘चांदी की हॉलमार्किंग सोने की तुलना में अधिक जटिल है, प्रोसेस के कारण नहीं बल्कि इसके बाजार के स्वरूप के कारण।’ भारत में, सोने पर हॉलमार्किंग बीआईएस द्वारा दिया जाने वाला एक अनिवार्य सर्टिफिकेशन है, जो धातु की शुद्धता की गारंटी देता है। हालांकि चांदी की हॉलमार्किंग फिलहाल अनिवार्य नहीं है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

गर्ग ने बताया कि सोने से उलट, चांदी के गहने और चीजें छोटी और बड़ी दोनों तरह की दुकानों में बिकती हैं। इसमें चांदी के ‘फर्नीचर’ जैसी कैटेगरी भी शामिल है। उन्होंने कहा, ‘हम इसे लागू करने के प्रोसेस की स्टडी कर रहे हैं।’ गर्ग ने बताया कि बीआईएस में हॉलमार्किंग का पूरा संचालन केवल पांच लोगों द्वारा किया जाता है जबकि बाकी वर्कफोर्स निजी या ‘आउटसोर्स’ होता है। उन्होंने कहा, ‘निजी भागीदारी के साथ हॉलमार्किंग सेंटरों का संचालन करना और विश्वास कायम करना एक बेहद बड़ी चुनौती है।’

चांदी की वॉलंटरी हॉलमार्किंग में प्रोग्रेस के बावजूद बीआईएस सावधानी बरत रहा है। उन्होंने कहा, ‘हम जानबूझकर थोड़ा धीमे चल रहे हैं ताकि कोई गलती न हो। अनिवार्य करने से पहले हम व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त करना चाहते हैं।’ गर्ग ने कहा, ‘हम चांदी की हॉलमार्किंग को चरणबद्ध तरीके से अनिवार्य करेंगे।’ आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में हॉलमार्क किए गए चांदी के गहनों की संख्या बढ़कर 59 लाख हो गई जो 2024-25 में 32 लाख थी। बीआईएस द्वारा मौजूदा समय में मान्यता प्राप्त लगभग 230 परख एवं हॉलमार्किंग केंद्र (Assaying and Hallmarking Centre, AHC) चांदी के गहनों की जांच के लिए कार्यरत हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख