return to news
  1. स्टारलिंक को लेकर रिलायंस का बयान, कहा- मुकाबले से नहीं डरते, कानून सबके लिए एक

बिजनेस न्यूज़

स्टारलिंक को लेकर रिलायंस का बयान, कहा- मुकाबले से नहीं डरते, कानून सबके लिए एक

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड October 16, 2026, 09:49 IST

सारांश

रिलायंस ने अपने बयान में स्टारलिंक का भी उल्लेख किया और कहा कि जियो समेत सभी कंपनियों को भारत के कानूनों और नीतियों का पालन करना चाहिए। भारत में सैटेलाइट इंटरनेट मार्केट में एंट्री के लिए कंपनियों में होड़ लगी है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड

स्टारलिंक को लेकर रिलायंस का बयान, कहा- प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते (Photo: Shutterstock)

हाल ही में दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने स्टारलिंक की भारत में एंट्री को लेकर कुछ ऐसी बातें कही थीं, जिनको लेकर कुछ विवाद पैदा हो गया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भारतीय मार्केट और कंपनी को लेकर हाल में की गई टिप्पणियों के बीच अपना पक्ष रखा है। कंपनी ने कहा है कि वह सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेक्टर में प्रतिस्पर्धा का स्वागत करती है और उसे किसी भी प्रतिस्पर्धी से डर नहीं है। रिलायंस ने अपने बयान में स्टारलिंक का भी उल्लेख किया और कहा कि जियो समेत सभी कंपनियों को भारत के कानूनों और नीतियों का पालन करना चाहिए।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कंपनी के आधिकारिक बयान के मुताबिक, 'भारत ने हमेशा ऐसे निवेश और इनोवेशन को प्रोत्साहित किया है, जो लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह निवेश चाहे घरेलू कंपनियों की ओर से हो या विदेशी कंपनियों की ओर से, दोनों का स्वागत किया जाना चाहिए।' हालांकि, रिलायंस ने इस बात पर जोर दिया कि निवेश और कारोबार के लिए देश में कानून का शासन और निर्धारित नियामकीय प्रक्रिया का पालन जरूरी है।

भारतीय और विदेशी कंपनियों के लिए समान प्रक्रिया

रिलायंस ने अपने बयान में कहा, 'भारत सरकार क्लियर कर चुकी है कि किसी भी आवेदक के लिए प्रक्रिया समान रहती है। इसमें भारतीय और विदेशी कंपनियों के बीच भेदभाव नहीं किया जाता। कंपनी ने यह भी बताया कि जियो की अपनी सैटेलाइट सर्विसेज को भी अभी आवश्यक मंजूरियों का इंतजार है।'

यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब भारत में सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सर्विसेज को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। इस सेक्टर में विभिन्न कंपनियां अपनी सर्विसेज शुरू करने की तैयारी कर रही हैं। सैटेलाइट इंटरनेट का उद्देश्य उन क्षेत्रों तक भी इंटरनेट पहुंचाना है, जहां पारंपरिक मोबाइल नेटवर्क या फाइबर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना मुश्किल होता है। हालांकि, किसी भी कंपनी को सर्विसेज शुरू करने से पहले संबंधित सरकारी मंजूरियों और लागू नियमों का पालन करना होता है।

जियो की सफलता का दिया उदाहरण

रिलायंस ने प्रतिस्पर्धा के प्रति अपना नजरिया क्लियर करने के लिए जियो की शुरुआत का उदाहरण दिया। कंपनी ने कहा कि जियो ने साल 2016 में भारतीय टेलिकम्युनिकेशन मार्केट में एक नए खिलाड़ी के रूप में एंट्री मारी थी। उस समय उसके पास कोई कस्टमर नहीं था और बाजार में पहले से कई कंपनियां मौजूद थीं।

रिलायंस के मुताबिक, पिछले 10 सालों में जियो ने 53 करोड़ से अधिक ग्राहकों का भरोसा हासिल किया है। कंपनी ने दावा किया कि जियो ने देश में डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और किफायती दरों पर डेटा सर्विसेज उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख