return to news
  1. Forex Reserve: भारत का फॉरेक्स रिजर्व दो साल में सबसे ऊपर, $15.26B उछलकर $650B पार

बिजनेस न्यूज़

Forex Reserve: भारत का फॉरेक्स रिजर्व दो साल में सबसे ऊपर, $15.26B उछलकर $650B पार

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 15, 2025, 18:15 IST

सारांश

Indian Forex Reserve: भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया है कि देश का फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व पिछले दो साल में सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गया है। सिस्टम में लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए रिजर्व बैंक ने रुपये के मुकाबले डॉलर खरीदा था। वहीं, RBI ने बताया था कि इस महीने के आखिर में वह 10 अरब डॉलर की फॉरेन करंसी स्वॉप सिस्टम के तहत बैंकों में नकदी डालेगा।

भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया कि फॉरेन करंसी ऐसेट्स में दर्ज की गई बढ़ोतरी।

भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया कि फॉरेन करंसी ऐसेट्स में दर्ज की गई बढ़ोतरी।

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India, RBI) ने देश के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserve का डेटा जारी कर दिया है। इसके मुताबिक 7 मार्च को खत्म हुए हफ्ते के दौरान फॉरेक्स रिजर्व दो साल में सबसे तेज उछाल के साथ 15.26 अरब डॉलर बढ़कर 653.96 अरब डॉलर हो गया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसके पहले पिछले हफ्ते यह 1.78 अरब डॉलर घटकर 638.69 अरब डॉलर रह गया था। वहीं, सितंबर, 2024 के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार 704.88 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

इस हफ्ते में तेज बढ़त 28 फरवरी को केंद्रीय बैंक द्वारा किए गए 10 अरब डॉलर के विदेशी मुद्रा विनिमय के कारण दिखी। सिस्टम में लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए रिजर्व बैंक ने रुपये के मुकाबले डॉलर खरीदा था।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, इस हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख हिस्सा विदेशी मुद्रा संपत्तियां (Foreign Currency Assets) 13.99 अरब डॉलर बढ़कर 557.28 अरब डॉलर हो गईं।

डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।

हालांकि, इस हफ्ते में गोल्ड रिजर्व का मूल्य 1.05 अरब डॉलर घटकर 74.32 अरब डॉलर हो गया। स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (Special Drawing Rights, SDR) 21.2 करोड डॉलर बढ़कर 18.21 अरब डॉलर हो गया।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, इस हफ्ते में इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) के पास भारत का आरक्षित भंडार 6.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.14 अरब डॉलर रहा।

इसके पहले सोमवार को रिजर्व बैंक ने कहा कि वह इस महीने के अंत में 10 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा अदला-बदली व्यवस्था के तहत बैंकों में नकदी डालेगा। केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा कि 36 महीने की अवधि के लिए 10 अरब डॉलर की डॉलर/रुपया खरीद/बिक्री अदला-बदली नीलामी 24 मार्च को आयोजित की जाएगी।

यह अदला-बदली रिजर्व बैंक से एक साधारण खरीद/बिक्री विदेशी मुद्रा अदला-बदली की प्रकृति में होगी। एक बैंक रिजर्व बैंक को अमेरिकी डॉलर बेचेगा और साथ ही अदला-बदली अवधि के अंत में उतनी ही मात्रा में डॉलर खरीदने के लिए सहमत होगा।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख