return to news
  1. गिरते रुपये को संभालने के लिए RBI का बड़ा कदम: $5 बिलियन स्वैप से बैंकिंग सिस्टम में आएगा भारी पैसा

बिजनेस न्यूज़

गिरते रुपये को संभालने के लिए RBI का बड़ा कदम: $5 बिलियन स्वैप से बैंकिंग सिस्टम में आएगा भारी पैसा

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 21, 2026, 13:47 IST

सारांश

RBI का यह फैसला ऐसे समय आया है जब घरेलू लिक्विडिटी पर दबाव बढ़ रहा है और रुपये में लगातार कमजोरी देखी जा रही है। अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण रुपया लगातार दबाव में है और बुधवार को यह 96.96 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंच गया।

RBI

RBI: इस कदम से बैंकिंग सिस्टम में करीब ₹42,000 से ₹43,000 करोड़ आने की उम्मीद है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकिंग सिस्टम में नकदी बढ़ाने और रुपये पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय बैंक ने 5 अरब डॉलर का डॉलर-रुपया बाय/सेल स्वैप ऑक्शन घोषित किया है, जो 26 मई को आयोजित होगा। इस कदम से बैंकिंग सिस्टम में करीब ₹42,000 से ₹43,000 करोड़ की अतिरिक्त लिक्विडिटी आने की उम्मीद है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इस स्वैप ऑक्शन के तहत बैंक अपने डॉलर RBI को बेचेंगे और बदले में तुरंत रुपये प्राप्त करेंगे। तीन साल बाद यह सौदा तय विनिमय दर पर वापस होगा। इससे बैंकों को तुरंत नकदी मिलेगी, जबकि RBI अपने विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत कर सकेगा।

RBI ने क्यों लिया यह फैसला?

RBI का यह फैसला ऐसे समय आया है जब घरेलू लिक्विडिटी पर दबाव बढ़ रहा है और रुपये में लगातार कमजोरी देखी जा रही है। अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण रुपया लगातार दबाव में है और बुधवार को यह 96.96 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंच गया।

एक्सपर्ट्स की राय

एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह कदम ब्याज दरों में कटौती किए बिना बाजार में नकदी बढ़ाने का एक प्रभावी तरीका है। इससे शॉर्ट-टर्म इंटरेस्ट रेट्स को नियंत्रित करने, बैंकों की फंडिंग लागत कम करने और डॉलर-रुपया बाजार में स्थिरता लाने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा RBI ने गुरुवार को ₹1.25 लाख करोड़ का ओवरनाइट वेरिएबल रेट रेपो ऑक्शन करने का भी ऐलान किया है, जिससे बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त लिक्विडिटी डाली जाएगी। इससे साफ है कि RBI फिलहाल टारगेटेड लिक्विडिटी सपोर्ट के जरिए अर्थव्यवस्था और रुपये दोनों को सहारा देना चाहता है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख