return to news
  1. JSW Cement Q4 Results: मुनाफा कई गुना बढ़कर 371 करोड़ रुपये पर पहुंचा, रिजल्ट आते ही 7% तक उछल गए शेयर

मार्केट न्यूज़

JSW Cement Q4 Results: मुनाफा कई गुना बढ़कर 371 करोड़ रुपये पर पहुंचा, रिजल्ट आते ही 7% तक उछल गए शेयर

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड May 21, 2026, 12:54 IST

सारांश

मार्च तिमाही के दौरान JSW Cement का ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू सालाना 10.9% बढ़कर 1895 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल यह 1709 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान कंपनी का EBITDA 52.5% बढ़कर 365 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पहले यह 240 करोड़ रुपये था।

शेयर सूची

JSW Cement

JSW Cement: नतीजों के बीच कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है।

JSW Cement Q4 Results: जेएसडब्ल्यू सीमेंट ने आज 21 मई को FY26 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। मार्च तिमाही के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट कई गुना बढ़कर 371 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 34 करोड़ रुपये था। नतीजों के बीच कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। यह स्टॉक BSE पर 7.24 फीसदी उछलकर 129.15 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 17,669.21 करोड़ रुपये हो गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

JSW Cement का रेवेन्यू 11% उछला

मार्च तिमाही के दौरान JSW Cement का ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू सालाना 10.9% बढ़कर 1895 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल यह 1709 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान कंपनी का EBITDA 52.5% बढ़कर 365 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पहले यह 240 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन में भी काफी सुधार हुआ और यह 14% से बढ़कर 19.3% हो गया, जो सालाना आधार पर 530 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी है।

FY26 में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 12% बढ़कर ₹6512 करोड़ हो गया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह ₹5,812 करोड़ था। हालांकि, इस साल कंपनी का नेट लॉस बढ़कर ₹756 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹114 करोड़ था।

डिविडेंड का ऐलान

कमाई के साथ-साथ JSW Cement के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए ₹10 के हर इक्विटी शेयर पर ₹0.50 का डिविडेंड देने की सिफारिश की है। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फ़ाइलिंग में कहा, "हम आपको सही समय पर सूचित करेंगे कि कंपनी 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए अपनी सालाना आम बैठक (AGM) किस तारीख को आयोजित करेगी, और वह तारीख भी बताएंगे जब शेयरधारकों द्वारा मंजूरी मिलने पर डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा।"

JSW Cement की क्षमता बढ़ाने की तैयारी

JSW Cement ने बताया कि नागौर में उसकी मौजूदा सीमेंट ग्राइंडिंग क्षमता 2.5 MTPA है, और 1 MTPA की अतिरिक्त क्षमता पर काम चल रहा है। कंपनी ने कहा कि नागौर क्लिंकर लाइन के इस्तेमाल को बेहतर बनाने और यूनिट को सीमेंट ग्राइंडिंग के मामले में ज्यादातर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए उसके बोर्ड ने उस जगह पर 2.5 MTPA की अतिरिक्त ग्राइंडिंग क्षमता स्थापित करने को मंजूरी दे दी है। ₹430 करोड़ की लागत वाली यह परियोजना जनवरी 2028 तक चालू होने की उम्मीद है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख