return to news
  1. CMR Green Technologies के शेयरों की NSE, BSE पर धाकड़ एंट्री, इन्वेस्टरों को लिस्टिंग पर कितना मिला प्रॉफिट?

मार्केट न्यूज़

CMR Green Technologies के शेयरों की NSE, BSE पर धाकड़ एंट्री, इन्वेस्टरों को लिस्टिंग पर कितना मिला प्रॉफिट?

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड June 10, 2026, 10:02 IST

सारांश

CMR Green Technologies Ltd. Shares: शेयर मार्केट में आज सीएमआर ग्रीन टेक्नॉलॉजीज के शेयरों का डेब्यू हो गया है। 3 जून को खुले इस आईपीओ की आज लिस्टिंग हो गई है। चलिए देखते हैं कि इन्वेस्टरों को लिस्टिंग पर कितना प्रॉफिट मिला है।

CMR ग्रीन टेक्नॉलॉजीज

सीएमआर ग्रीन टेक्नॉलॉजीज लिमिटेड के शेयरों की लिस्टिंग पर कितना मुनाफा?

CMR Green Technologies: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज सीएमआर ग्रीन टेक्नॉलॉजीज लिमिटेड के शेयर लिस्ट हो गए हैं। 3 जून को सीएमआर ग्रीन टेक्नॉलॉजीज आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, तीन दिन के सब्सक्रिप्शन विंडो के दौरान इस आईपीओ को इन्वेस्टरों से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला, जिसके बाद बंपर लिस्टिंग की उम्मीद लगाई जा रही थी। बीएसई पर सीएमआर ग्रीन टेक्नॉलॉजीज के शेयर 43.44% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए वहीं एनएसई पर करीब 40% प्रीमियम देखने को मिला। एनएसई पर लिस्टिंग में इस तरह से इन्वेस्टरों को प्रति शेयर करीब 76 रुपये का प्रॉफिट मिला। एनएसई पर सीएमआर ग्रीन टेक्नॉलॉजीज के शेयर 268 रुपये पर लिस्ट हुए। सीएमआर ग्रीन टेक्नॉलॉजीज आईपीओ का प्राइस बैंड 192 रुपये का था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कैसा रहा था सब्सक्रिप्शन?

सीएमआर ग्रीन टेक्नॉलॉजीज का आईपीओ 127.07 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 5 जून, 2026 शाम 6:54:51 बजे (तीसरे दिन) तक, रिटेल कैटेगरी में पब्लिक इश्यू 27.08 गुना, क्यूआईबी (एक्स एंकर) कैटेगरी में 270.46 गुना और एनआईआई कैटेगरी में 172.35 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

CMR Green Technologies Ltd. के बारे में

2006 में स्थापित, सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड अलौह (Non-ferrous) धातुओं को रिसाइकिल करने वाली और सेकेंडरी एल्युमीनियम मार्केट में काम करने वाली कंपनी है, जो एल्युमीनियम और जिंक डाई-कास्टिंग मिश्र धातुओं में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी रिसाइकिल्ड एल्युमीनियम मिश्र धातु (पिंड और तरल रूप में), जिंक मिश्र धातु पिंड और स्टेनलेस स्टील, तांबा, पीतल, जिंक, सीसा और मैग्नीशियम आदि के अलग किए गए भट्टी में इस्तेमाल के लिए तैयार स्क्रैप का निर्माण करती है। कंपनी ऑटोमोटिव और गैर-ऑटोमोटिव दोनों सेक्टरों की जरूरतों को पूरा करने वाले एल्युमीनियम बिलेट्स का भी प्रोडक्शन देखती है। कंपनी होंडा कार्स इंडिया, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, रॉयल एनफील्ड, एंड्योरेंस टेक्नोलॉजीज, मारुति सुजुकी और जिंदल स्टेनलेस जैसे प्रमुख ओईएम और टियर-1 ऑटोमोटिव कंपोनेंट निर्माताओं को सर्विसेज देती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख