return to news
  1. Stock Market: बाजार को RIL से FMCG स्टॉक्स का सहारा, इन फैक्टर्स से मार्केट को मिला सपोर्ट

मार्केट न्यूज़

Stock Market: बाजार को RIL से FMCG स्टॉक्स का सहारा, इन फैक्टर्स से मार्केट को मिला सपोर्ट

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 10, 2026, 10:43 IST

सारांश

Stock Market: बाजार की तेजी में सबसे बड़ा योगदान रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों का रहा, जो 2% से ज्यादा चढ़ गए। Meta ने रिलायंस के साथ भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI से जुड़ा एक बड़ा डेटा सेंटर बनाने की साझेदारी की है।

Stock Market

Stock Market: आज FMCG सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 10 जून को लगातार दूसरे कारोबारी दिन मजबूती नजर आ रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 540 अंकों की तेजी रही और यह 74,458.45 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 142 अंक बढ़कर 23384.45 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच टेंशन जारी है, लेकिन इसके बावजूद आज बाजार में रिकवरी नजर आ रही है। यहां हम समझेंगे कि बाजार में आज की तेजी के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

RIL-Meta डील

बाजार की तेजी में सबसे बड़ा योगदान रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों का रहा, जो 2% से ज्यादा चढ़ गए। Meta ने रिलायंस के साथ भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI से जुड़ा एक बड़ा डेटा सेंटर बनाने की साझेदारी की है। यह डेटा सेंटर गुजरात के जामनगर में बनेगा और इसकी क्षमता 168 मेगावाट होगी।

FMCG शेयरों में रैली

आज FMCG सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। Hindustan Unilever और Nestle India करीब 2.7% बढ़ गए, जबकि Tata Consumer Products लगभग 2% चढ़ा। इन शेयरों ने बाजार को सपोर्ट दिया, जिसके चलते तेजी नजर आ रही है। निफ्टी FMCG इंडेक्स 1.66 फीसदी बढ़ गया है। इसके अलावा निफ्टी IT और फार्मा जैसे इंडेक्स भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे।

बैंकिंग शेयरों ने भी बाजार को सहारा दिया। ICICI Bank और Kotak Mahindra Bank में करीब 1% की बढ़त देखी गई। इसके अलावा Bajaj Auto, Apollo Hospitals, Asian Paints और Tata Consultancy Services के शेयर भी बढ़त में रहे।

वैल्यू बाइंग

शेयर बाजार में तेजी की एक और बड़ी वजह वैल्यू बाइंग है। बाजार में जियो पॉलिटिकल टेंशन के चलते पहले ही काफी गिरावट आ चुकी है। इसके चलते कई शेयर सस्ते भाव पर मिल रहे हैं। ऐसे में कई निवेशकों ने इन शेयरों को कम भाव पर खरीदने का फैसला किया, जिसका असर बाजार पर दिख रहा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख