return to news
  1. June Auto Sales: Maruti की बिक्री में 19% का उछाल, M&M समेत कई बड़ी कंपनियों ने जमकर बेची गाड़ियां

बिजनेस न्यूज़

June Auto Sales: Maruti की बिक्री में 19% का उछाल, M&M समेत कई बड़ी कंपनियों ने जमकर बेची गाड़ियां

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड July 01, 2026, 18:20 IST

सारांश

June Auto Sales: हीरो मोटोकॉर्प ने जून 2026 में कुल 5,41,159 मोटरसाइकिल और स्कूटर डीलरों को भेजे हैं। पिछले साल जून 2025 में कंपनी ने 5,53,963 यूनिट्स डिस्पैच की थीं। यानी इस बार कंपनी के डिस्पैच में सालाना आधार पर हल्की गिरावट दर्ज की गई।

June Auto Sales

June Auto Sales: Hyundai Motor India की जून में कुल बिक्री 51,335 यूनिट रही।

June Auto Sales: आज 1 जुलाई को ऑटो सेक्टर की कई कंपनियों ने जून महीने की बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki India की कुल बिक्री जून में 19.3 फीसदी बढ़कर 2,00,390 यूनिट रही। Hyundai Motor India ने भी की जून में कुल 51,335 गाड़ियां बेची है। इसके अलावा Tata Motors, Mahindra & Mahindra समेत कई बड़ी-छोड़ी कंपनियों के बिक्री के आंकड़े सामने आ गए हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Maruti Suzuki India

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की कुल बिक्री जून में 19.3 फीसदी बढ़कर 2,00,390 यूनिट रही, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने यह 1,67,993 यूनिट थी। इसके अलावा पिछले महीने घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 23.8 फीसदी बढ़कर 1,47,187 यूनिट रही, जो जून 2025 में 1,18,906 यूनिट थी। ऑल्टो और एस-प्रेसो समेत छोटी कारों की बिक्री जून में बढ़कर 11,416 यूनिट रही, जबकि एक वर्ष पहले समान महीने में यह 6,414 यूनिट थी।

Tata Motors की पैसेंजर व्हीकल बिक्री में 69% की जोरदार बढ़त

टाटा मोटर्स ने जून 2026 में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों को मिलाकर कुल 63,083 कारों और एसयूवी की बिक्री की। पिछले साल जून 2025 में कंपनी ने 37,237 यूनिट्स बेची थीं। इस तरह कंपनी की पैसेंजर व्हीकल बिक्री में सालाना आधार पर 69% की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। June Auto Sales 2026 वहीं, कंपनी के कमर्शियल व्हीकल (व्यावसायिक वाहन) कारोबार का प्रदर्शन भी मजबूत रहा। जून 2026 में टाटा मोटर्स ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 40,805 कमर्शियल वाहनों की बिक्री की, जबकि जून 2025 में यह आंकड़ा 30,238 यूनिट्स था। यानी इस सेगमेंट में कंपनी की बिक्री 35% बढ़ी है।

Hyundai Motor India

Hyundai Motor India की जून में कुल बिक्री 51,335 यूनिट रही। इसमें घरेलू बाजार में 39,635 यूनिट्स की बिक्री और 11,700 यूनिट्स का निर्यात शामिल है। Hyundai Motor India के MD और CEO तरुण गर्ग ने कहा कि कंपनी ने एक आपूर्तिकर्ता की विनिर्माण इकाई में आग लगने की घटना के कारण उत्पादन में अस्थायी बाधा आने से 13,900 यूनिट्स का उत्पादन प्रभावित होने के बावजूद यह बिक्री हासिल की।

Mahindra & Mahindra

महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) की निर्यात सहित कुल बिक्री जून में 37 फीसदी बढ़कर 1,06,207 यूनिट हो गई। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 77,742 यूनिट थी। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि जून 2025 में 47,306 यूनिट की तुलना में जून 2026 में उसकी घरेलू एसयूवी बिक्री 28 फीसदी बढ़कर 60,393 यूनिट हो गई। जून में कंपनी की घरेलू वाणिज्यिक वाहन बिक्री 35 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 26,076 यूनिट रही।

Hero Motocorp की डिस्पैच में हल्की गिरावट

हीरो मोटोकॉर्प ने जून 2026 में कुल 5,41,159 मोटरसाइकिल और स्कूटर डीलरों को भेजे हैं। पिछले साल जून 2025 में कंपनी ने 5,53,963 यूनिट्स डिस्पैच की थीं। यानी इस बार कंपनी के डिस्पैच में सालाना आधार पर हल्की गिरावट दर्ज की गई।

Ashok Leyland की बिक्री 25% बढ़ी

कमर्शियल वाहन बनाने वाली अशोक लेलैंड ने जून 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी की कुल वाहन बिक्री 25% बढ़कर 19,194 यूनिट हो गई। एक साल पहले जून 2025 में कंपनी ने 15,333 यूनिट बेची थीं। कंपनी ने यह जानकारी रेगुलेटरी फाइलिंग के जरिए दी।

Ola Mobility का हालिया महीनों में सबसे अच्छा प्रदर्शन

ओला मोबिलिटी ने जून 2026 में 16,144 इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया। कंपनी के मुताबिक, यह पिछले कुछ तिमाहियों का उसका सबसे मजबूत मासिक प्रदर्शन रहा। वहीं, वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही (Q1 FY26) में कंपनी ने कुल 43,719 वाहन रजिस्टर किए, जो पिछली तिमाही (Q4 FY25) के 22,252 वाहनों के मुकाबले लगभग दोगुना है।

Escorts Kubota की ट्रैक्टर बिक्री में 19% से ज्यादा की बढ़त

Escorts Kubota के एग्री मशीनरी कारोबार ने जून 2026 में 13,695 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले साल जून के 11,498 ट्रैक्टरों की तुलना में 19.1% अधिक है। वहीं, घरेलू बाजार में कंपनी की ट्रैक्टर बिक्री 19.8% बढ़कर 13,172 यूनिट रही, जबकि जून 2025 में यह आंकड़ा 10,997 यूनिट था।

अगला लेख