return to news
  1. Iran ने Strait of Hormuz को पूरी तरह खोलने का किया ऐलान, लेबनान में सीजफायर के बाद लिया फैसला

बिजनेस न्यूज़

Iran ने Strait of Hormuz को पूरी तरह खोलने का किया ऐलान, लेबनान में सीजफायर के बाद लिया फैसला

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 17, 2026, 18:54 IST

सारांश

Strait of Hormuz: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने कहा है कि यह फैसला लेबनान में हुए सीजफायर की अवधि तक लागू रहेगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि यह फैसला लेबनान में हुए सीजफायर के अनुसार लिया गया है और जहाज पहले से तय रूट के जरिए सुरक्षित तरीके से आ-जा सकेंगे।

Strait of Hormuz

Strait of Hormuz: डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में बताया कि इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिन का सीजफायर हुआ है।

Strait of Hormuz: वेस्ट एशिया से भारत समेत पूरी दुनिया के लिए अच्छी खबर आई है। Strait of Hormuz अब सभी कमर्शियल जहाजों के लिए पूरी तरह खुला रहेगा। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने आज इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह फैसला लेबनान में हुए सीजफायर को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। यह कदम इसलिए अहम है क्योंकि यह दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में तेल और गैस की सप्लाई होती है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कब तक खुला रहेगा स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज

ध्यान देने वाली बात यह है कि अराघची ने कहा है कि यह फैसला लेबनान में हुए सीजफायर की अवधि तक लागू रहेगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि यह फैसला लेबनान में हुए सीजफायर के अनुसार लिया गया है और जहाज पहले से तय रूट के जरिए सुरक्षित तरीके से आ-जा सकेंगे।

10 दिन का है सीजफायर

डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में बताया कि इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिन का सीजफायर हुआ है। हालांकि, ट्रंप के बयान में Hezbollah का सीधा जिक्र नहीं था, लेकिन बाद में उन्होंने इस संगठन से भी शांति बनाए रखने की अपील की।

इस सीजफायर की अवधि 10 दिन की रखी गई है, जिसे जरूरत पड़ने पर आगे बढ़ाया भी जा सकता है। समझौते के अनुसार इजराइल अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठा सकता है, जबकि लेबनान को अपने क्षेत्र से होने वाले हमलों को रोकने की जिम्मेदारी दी गई है।

कुल मिलाकर, Strait of Hormuz के खुलने से ग्लोबल ऑयल सप्लाई और शिपिंग पर सकारात्मक असर पड़ सकता है, क्योंकि इस रास्ते में किसी भी तरह की रुकावट का सीधा असर पूरी दुनिया की ऊर्जा बाजार पर पड़ता है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख