return to news
  1. Instamart पर अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, गैस कनेक्शन की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

बिजनेस न्यूज़

Instamart पर अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, गैस कनेक्शन की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

Upstox

3 min read | अपडेटेड July 16, 2026, 12:06 IST

सारांश

फिलहाल यह सेवा बेंगलुरु में शुरू की गई है। यहां ग्राहक Instamart ऐप के जरिए HPCL का नया 10 किलोग्राम का HP Navya कंपोजिट LPG सिलेंडर और पहले से उपलब्ध 5 किलोग्राम का मेटल सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे।

HP Navya

HP Navya 10 किलोग्राम का कंपोजिट LPG सिलेंडर है।

क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Instamart ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के साथ साझेदारी की है। इसके तहत अब ग्राहक Instamart ऐप से ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर मंगा सकेंगे। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला ऐसा क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जहां यह सुविधा शुरू की गई है। फिलहाल यह सेवा बेंगलुरु में शुरू की गई है। यहां ग्राहक Instamart ऐप के जरिए HPCL का नया 10 किलोग्राम का HP Navya कंपोजिट LPG सिलेंडर और पहले से उपलब्ध 5 किलोग्राम का मेटल सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Swiggy ने की पुष्टि

स्विगी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में इस साझेदारी की पुष्टि की है। कंपनी ने कहा कि इंस्टामार्ट और HPCL की साझेदारी से जुड़ी खबर पूरी तरह सही है और यह कंपनी की ओर से जारी प्रेस रिलीज पर आधारित थी। इसलिए इसे बाजार में फैली अफवाह नहीं माना जा सकता। स्विगी ने यह भी स्पष्ट किया कि SEBI के नियमों और कंपनी की मटेरियलिटी पॉलिसी के अनुसार यह साझेदारी इतनी महत्वपूर्ण नहीं थी कि इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को अलग से देना जरूरी हो।

कंपनी ने बताया कि इंस्टामार्ट अपने कारोबार के तहत समय-समय पर नई साझेदारियों की संभावनाएं तलाशता रहता है। इसी क्रम में HPCL के साथ चुनिंदा LPG सिलेंडर और उससे जुड़े सामान की इंस्टामार्ट के जरिए बिक्री और डिलीवरी को लेकर बातचीत हुई। दोनों कंपनियों ने 15 जुलाई 2026 को इस संबंध में एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

बिना गैस कनेक्शन भी कर सकेंगे ऑर्डर

इस सेवा का फायदा उठाने के लिए किसी मौजूदा घरेलू LPG कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी। यानी छात्र, नौकरीपेशा लोग और छोटे परिवार भी आसानी से सिलेंडर मंगा सकेंगे। पहली बार ऑर्डर करने पर नया सिलेंडर मिलेगा और पहचान से जुड़े जरूरी दस्तावेज लिए जाएंगे। इसके बाद अगली बार ऑर्डर करने पर खाली सिलेंडर लेकर नया भरा हुआ सिलेंडर दिया जाएगा।

क्या है HP Navya सिलेंडर की खासियत?

HP Navya 10 किलोग्राम का कंपोजिट LPG सिलेंडर है। यह पारंपरिक स्टील सिलेंडर की तुलना में हल्का, जंग-रोधी और पारदर्शी (ट्रांसलूसेंट) है, जिससे ग्राहक बाहर से ही गैस का स्तर देख सकते हैं। इसे खास तौर पर छोटे परिवारों, फ्लैट में रहने वालों और अतिरिक्त LPG सिलेंडर की जरूरत वाले ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है।

सुरक्षित तरीके से होगी डिलीवरी

Instamart पर किए गए ऑर्डर HPCL के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर्स के जरिए पूरे किए जाएंगे। सिलेंडर की डिलीवरी प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा सभी सुरक्षा और नियामकीय नियमों का पालन करते हुए की जाएगी।

फिलहाल विस्तार की जानकारी नहीं

Instamart फिलहाल देश के 131 से ज्यादा शहरों में 50,000 से अधिक प्रोडक्ट्स की डिलीवरी करता है। हालांकि, HPCL और Instamart ने अभी यह नहीं बताया है कि बेंगलुरु के बाद यह LPG डिलीवरी सेवा किन शहरों में शुरू की जाएगी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख