return to news
  1. सन फार्मा से जुड़ी इस खबर से बढ़ गए शेयरों के दाम, डायबिटीज के इलाज से जुड़ा मिला अप्रूवल

मार्केट न्यूज़

सन फार्मा से जुड़ी इस खबर से बढ़ गए शेयरों के दाम, डायबिटीज के इलाज से जुड़ा मिला अप्रूवल

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड July 15, 2026, 12:02 IST

सारांश

दक्षिण अफ्रीका में सेमाग्लूटाइड (Semaglutide) बनाने और बेचने की बड़ी मंजूरी मिल गई है, जिसके बाद आज शेयरों में तेजी देखी जा रही है। पिछले एक साल में सन फार्मा के शेयरों में 16% यानी कि 275 रुपये तक की तेजी देखी गई है।

शेयर सूची

SUNPHARMA
--
सन फार्मास्युटिकल के शेयर

सन फार्मास्युटिकल के शेयरों में आज तेजी का क्या है कारण? (Photo: Shutterstock)

सन फार्मास्युटिकल के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है। सन फार्मा के शेयर 11:45 बजे के करीब बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 1% से ज्यादा यानी कि 19-10 रुपये प्रति शेयर चढ़कर 1,960 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे। दक्षिण अफ्रीका में सेमाग्लूटाइड (Semaglutide) बनाने और बेचने की बड़ी मंजूरी मिल गई है, जिसके बाद आज शेयरों में तेजी देखी जा रही है। पिछले एक साल में सन फार्मा के शेयरों में 16% यानी कि 275 रुपये तक की तेजी देखी गई है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया, ‘सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने घोषणा की है कि उसे दक्षिण अफ्रीका में सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन के जेनेरिक वर्जन को बनाने और बेचने की मंजूरी मिल गई है। यह मंजूरी उन एडल्ट्स के इलाज के लिए है, जिन्हें टाइप 2 डायबिटीज मेलिटस है और जिनका शुगर लेवल डाइट और एक्सरसाइज से ठीक से कंट्रोल नहीं हो पा रहा है।’

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इस घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर आलोक संघवी ने कहा, ‘भारत के बाद दक्षिण अफ्रीका दूसरा ऐसा बाजार है, जहां सन फार्मा को जेनेरिक सेमाग्लूटाइड के लिए मंजूरी मिली है। यह हमारी कॉम्प्लेक्स जेनेरिक दवाएं डेवलप करने की क्षमता को दिखाता है, जो अलग-अलग मार्केटों में कड़े क्वालिटी स्टैंडर्ड्स को पूरा करती हैं। हम जेनेरिक दवाओं तक पहुंच बेहतर बनाने और मरीजों और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के लिए एविडेंस-बेस्ड इलाज के ऑप्शन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

कंपनी आने वाले दिनों में दक्षिण अफ्रीकी बाजार में इस प्रोडक्ट को लॉन्च करने का प्लान बना रही है। यह प्रोडक्ट दो स्ट्रेंथ (2 mg/1.5 mL और 4 mg/3 mL) में प्री-फिल्ड, मल्टी-डोज इंजेक्टेबल पेन के रूप में उपलब्ध होगा। इससे पहले जून में, कंपनी ने इनोवाकेयर लाइफसाइंसेज (Innovcare Lifesciences) के अधिग्रहण की घोषणा की थी। यह डील लगभग 271.2 करोड़ रुपये की है। इस रणनीतिक निवेश का मकसद कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूत करना है। इस ट्रांजैक्शन के 31 जुलाई, 2026 को या उससे पहले पूरा होने की उम्मीद है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख