return to news
  1. चंद्रशेखरन ने बताया भारत की आर्थिक ताकत का राज, ऊर्जा सुरक्षा पर दिया जोर

बिजनेस न्यूज़

चंद्रशेखरन ने बताया भारत की आर्थिक ताकत का राज, ऊर्जा सुरक्षा पर दिया जोर

Upstox

3 min read | अपडेटेड October 05, 2026, 14:12 IST

सारांश

चंद्रशेखरन ने साथ ही भारतीय विनिर्माताओं से गुणवत्ता और अन्य कारकों के साथ-साथ टिकाऊ विनिर्माण प्रक्रियाओं को भी अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, 'इसे हमारी पूरी विनिर्माण महत्वाकांक्षा का हिस्सा बनाना होगा।'

भारतीय अर्थव्यवस्था

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर चंद्रशेखरन का बड़ा बयान, ऊर्जा सुरक्षा क्यों है इतनी जरूरी? (Photo: Shutterstock)

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने सोमवार को कहा कि अनिश्चित और मुश्किल दौर से गुजर रही दुनिया में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है और कई संकेतक बताते हैं कि देश स्थिर और मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि लॉन्गटर्म ग्रोथ को कायम रखने के लिए एनर्जी सिक्योरिटी, एडवांस्ड मैनुफैक्चरिंग सेक्टर में रोजगार और मानव पूंजी में निवेश 'महत्वपूर्ण' हैं। चंद्रशेखरन ने कहा कि 'विकसित भारत 2047' की परिकल्पना देश के कई पहलुओं में समाहित हो चुकी है। इसको साकार करने के लिए वर्ल्ड क्लास बुनियादी ढांचे, संस्थानों और बौद्धिक संपदा पर आधारित समावेशी और टिकाऊ विकास की जरूरत होगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

चेयरमैन ने कहा कि 'विकसित भारत 2047' का लक्ष्य देश के कई क्षेत्रों में पहुंच चुका है। इसको पूरा करने के लिए वर्ल्ड क्लास बुनियादी ढांचे, संस्थानों और बौद्धिक संपदा पर आधारित समावेशी और टिकाऊ विकास की जरूरत होगी।' भारतीय फाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट (आईएफक्यूएम) संगोष्ठी 2026 को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, '...ये तीनों महत्वपूर्ण होंगे।' चंद्रशेखरन ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है और पिछले कई सालों में उसने लगातार उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 'एक अनिश्चित और मुश्किल दुनिया में' सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की है।

चंद्रशेखरन ने कहा कि भारत की वृद्धि मजबूत घरेलू मांग, सेवा निर्यात और सरकार की अनुकूल नीतिगत परिस्थितियों से संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि यह कहना उचित होगा कि आर्थिक संकेतक मजबूत हैं। उन्होंने वाहन बिक्री, कर्ज, बिजली और सीमेंट की मांग में मजबूत वृद्धि का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि समग्र अर्थव्यवस्था मजबूत है और चालू खाते का घाटा लगातार सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 1% से कम रहने, जीडीपी के करीब 11% के बराबर सेवा निर्यात, विदेशी मुद्रा भंडार के मजबूत स्तर और बैंकों की गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) की स्वस्थ स्थिति समेत कई संकेतक बताते हैं कि भारत स्थिर और मजबूत स्थिति में है।

उन्होंने कहा कि लंबे समय तक वृद्धि को कायम रखने के लिए कई चीजों को साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने ऊर्जा सुरक्षा, उन्नत और सटीक विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार तथा मानव पूंजी में निवेश को दीर्घकालिक वृद्धि को कायम रखने के लिए महत्वपूर्ण बताया। चंद्रशेखरन ने साथ ही भारतीय विनिर्माताओं से गुणवत्ता और अन्य कारकों के साथ-साथ टिकाऊ विनिर्माण प्रक्रियाओं को भी अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, 'इसे हमारी पूरी विनिर्माण महत्वाकांक्षा का हिस्सा बनाना होगा।'

PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख