return to news
  1. Gold Silver Price: गिरावट के बाद सोने-चांदी की कीमतों में यू-टर्न, जानिए इस हफ्ते कौन से फैक्टर्स तय करेंगे भाव

बिजनेस न्यूज़

Gold Silver Price: गिरावट के बाद सोने-चांदी की कीमतों में यू-टर्न, जानिए इस हफ्ते कौन से फैक्टर्स तय करेंगे भाव

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 05, 2026, 08:06 IST

सारांश

पिछले हफ्ते मजबूत अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड बढ़ने से सोने पर दबाव बना था। निवेशकों ने मुनाफावसूली भी की थी। आने वाले दिनों में डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड सोने की कीमत की दिशा तय करने में अहम रहेंगे। अगर डॉलर या यील्ड में और तेजी आती है तो सोने पर दबाव बढ़ सकता है।

Gold Silver

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव भी सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित कर सकता है।

Gold-Silver Price: सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। आज 05 अक्टूबर को दोनों धातुओं की कीमतों में तेजी नजर आ रही है। bullions.co.in के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 150,570 रुपये है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 226,630 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है। इंडिया MCX की बात करें तो यहां सोना 150,443 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 226,432 रुपये प्रति किलो पर है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

दूसरी तरफ US कॉमेक्स पर सोना 0.59% बढ़कर 4,187 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 2.19% की बढ़त के साथ 61.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इससे पहले पिछले हफ्ते दोनों की कीमतों में गिरावट देखी गई थी।

आपके शहर में सोने की कीमत

यहां देश के 6 बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम दिए गए हैं।

  • मुंबई: ₹150,300 प्रति 10 ग्राम
  • दिल्ली: ₹150,040 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹150,740 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹150,100 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु: ₹150,420 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद: ₹150,540 प्रति 10 ग्राम

अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमत

प्रमुख मेट्रो शहरों में 999 फाइन सिल्वर की कीमतें यहां दी गई है।

  • मुंबई: ₹226,220 प्रति किलोग्राम
  • दिल्ली: ₹225,830 प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई: ₹226,870 प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता: ₹225,920 प्रति किलोग्राम
  • बेंगलुरु: ₹226,390 प्रति किलोग्राम
  • हैदराबाद: ₹226,570 प्रति किलोग्राम

इस हफ्ते ये फैक्टर्स रहेंगे अहम

पिछले हफ्ते मजबूत अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड बढ़ने से सोने पर दबाव बना था। निवेशकों ने मुनाफावसूली भी की थी। आने वाले दिनों में डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड सोने की कीमत की दिशा तय करने में अहम रहेंगे। अगर डॉलर या यील्ड में और तेजी आती है तो सोने पर दबाव बढ़ सकता है। वहीं, इनमें गिरावट आने पर सोने को सहारा मिल सकता है।

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव भी सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित कर सकता है। अगर तनाव बढ़ता है तो निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की खरीद बढ़ा सकते हैं। चांदी की कीमतों में सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इसकी वजह यह है कि चांदी का इस्तेमाल निवेश के साथ-साथ इंडस्ट्रियल सेक्टर में भी होता है।

भारत में निवेशकों की नजर इस हफ्ते रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मौद्रिक नीति के फैसले पर रहेगी। इसके अलावा सर्विसेज PMI, अमेरिका के व्यापार आंकड़े और कंज्यूमर सेंटीमेंट जैसे आर्थिक आंकड़े भी बाजार को दिशा दे सकते हैं। इन आंकड़ों से ब्याज दर, डॉलर और बुलियन की कीमतों को लेकर संकेत मिलेंगे।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख