return to news
  1. India-US Trade Deal: समझौते को जल्द पूरा करने के लिए गोयल और ग्रीर के बीच अहम चर्चा

बिजनेस न्यूज़

India-US Trade Deal: समझौते को जल्द पूरा करने के लिए गोयल और ग्रीर के बीच अहम चर्चा

Upstox

3 min read | अपडेटेड October 01, 2026, 13:57 IST

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर बातचीत करने और व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों तथा आपसी हित के अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा करने के बाद यह मुलाकात हुई है।

अमेरिका-भारत

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को जल्द अंतिम रूप देने की तैयारी, गोयल ने ग्रीर से की सार्थक बातचीत (Photo: Shutterstock)

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और अमेरिका के बीच परस्पर लाभकारी अंतरिम व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने के लिए मेरिका के व्य'र प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जैमीसन ग्रीर के साथ 'सार्थक चर्चा' की। गोयल ने बुधवार को यहां से करीब 1,200 किलोमीटर दूर मिल्वॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक से इतर ग्रीर से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर बातचीत करने और व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों तथा आपसी हित के अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा करने के बाद यह मुलाकात हुई है। गोयल ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते के तहत परस्पर लाभकारी अंतरिम समझौते को जल्द अंतिम रूप देने के लिए यूएसटीआर जैमीसन ग्रीर के साथ सार्थक चर्चा हुई।' वाणिज्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने ग्रीर के साथ जी-20 के संबंध में भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिका अभी जी-20 समूह की अध्यक्षता कर रहा है। भारत और अमेरिका ने फरवरी में द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के पहले चरण के लिए रूपरेखा को अंतिम रूप देने की घोषणा की थी। हालांकि, अमेरिका में शुल्क व्यवस्था में बदलाव के कारण समझौते को लेकर आगे की बातचीत करनी पड़ी है। गोयल ने 24 सितंबर को कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता 'तय हो चुका है' और इसे तब लागू किया जाएगा, जब अमेरिका अपने बाजार में भारत को उसके प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले उचित प्रतिस्पर्धात्मक लाभ देगा।

अमेरिकी बाजार में भारत के प्रतिस्पर्धियों में दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के क्षेत्रीय संगठन (आसियान) के सदस्य, चीन और बांग्लादेश शामिल हैं। आसियान में इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपीन, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमा, कंबोडिया और तिमोर-लेस्ते शामिल हैं। वहीं गोयल ने यह भी कहा है कि फूड सप्लाई चेन्स का हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने और फूड सिक्योरिटी संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए देशों द्वारा अपनाए गए सही उपायों के बीच क्लियर अंतर करना आवश्यक है।

यहां से करीब 1,200 किलोमीटर दूर मिलवॉकी में जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि साझा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होना चाहिए कि खाद्य सुरक्षा, स्थिरता और सहयोग का स्रोत बना रहे। गोयल ने पोस्ट में लिखा, 'इस बात पर भी जोर दिया कि हमें फूड सप्लाई चेनों को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने और देशों द्वारा अपनी घरेलू नीतिगत प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने और फूड सिक्योरिटी की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनाए गए वैध उपायों के बीच क्लियर अंतर करना चाहिए।'

PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख