return to news
  1. Stock Market Wrap: ईरान-इजरायल ने बढ़ाया बाजार का टेंशन, Sensex 719 अंक लुढ़का, Nifty 23123 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: ईरान-इजरायल ने बढ़ाया बाजार का टेंशन, Sensex 719 अंक लुढ़का, Nifty 23123 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 08, 2026, 15:38 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली Eternal, M&M, IndiGo, TCS और Bajaj Finance जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Power Grid, Tech Mahindra, BEL, Bharti Airtel और SBIN के शेयर टॉल गेनर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिखा।

Stock Market Wrap: इजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने की खबर का असर आज 06 जून को शेयर बाजार पर देखने को मिला। आज के कारोबार में BSE Sensex में 719.08 अंकों की गिरावट रही और यह 73524.26 के स्तर पर आ गया। दूसरी तरफ Nifty 50 में भी 243.70 अंकों की गिरावट रही और यह 23123 के लेवल पर बंद हुआ है। खबरों के मुताबिक ईरान ने इजराइल पर कई मिसाइलें दागी हैं। वहीं दूसरी तरफ इजराइली वायु सेना ने भी ईरान के अंदर सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। इस बीच क्रूड ऑयल का भाव एक बार फिर उछल गया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Eternal, M&M में भारी बिकवाली

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली Eternal, M&M, IndiGo, TCS और Bajaj Finance जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Power Grid, Tech Mahindra, BEL, Bharti Airtel और SBIN के शेयर टॉल गेनर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.18 फीसदी तक टूट गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.73 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज लगभग सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली निफ्टी मेटल और रियल्टी में रही और ये दोनों इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए। निफ्टी ऑटो और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी करीब 1.50 फीसदी तक टूट गए।

निफ्टी IT, मीडिया और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी रही। इसके अलावा निफ्टी FMCG, फार्मा, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक भी लाल निशान पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ निफ्टी हेल्थकेयर में मामूली बढ़त देखने को मिली है।

बाजार में आज क्यों आई गिरावट?

बाजार में आज की गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। ईरान ने इजराइल पर कई मिसाइलें दागी हैं और चेतावनी दी है कि अगर इजराइल लेबनान पर हमले बंद नहीं करता, तो उसके हमले जारी रहेंगे। दूसरी तरफ इजराइली वायु सेना ने ईरान के अंदर सैन्य ठिकानों पर हमला किया है।

जियो पॉलिटिकल टेंशन की वजह से आज क्रूड ऑयल का भाव उछलकर 97 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया। इसके अलावा रुपया 17 पैसे गिरकर 95.35 पर आ गया। विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी जारी है। इन सभी फैक्टर्स से बाजार पर दबाव बना है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख