return to news
  1. IND-UK FTA: क्या होगा फायदा? ब्रिटिश व्हिस्की, कारें और ब्यूटी प्रोडक्ट्स के घटेंगे दाम

बिजनेस न्यूज़

IND-UK FTA: क्या होगा फायदा? ब्रिटिश व्हिस्की, कारें और ब्यूटी प्रोडक्ट्स के घटेंगे दाम

Upstox

2 min read | अपडेटेड July 24, 2025, 16:40 IST

सारांश

भारत-ब्रिटेन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से 99% भारतीय निर्यात पर टैरिफ खत्म होने के साथ ब्रिटिश व्हिस्की, कारों और कई अन्य चीजों पर लगने वाले टैरिफ में भी कटौती होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर की उपस्थिति में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

फ्री ट्रेड एग्रीमेंट

भारत और ब्रिटेन के बीच FTA से क्या-क्या होगा सस्ता?

भारत और ब्रिटेन ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक Free trade agreement (FTA) यानी कि मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे सालाना द्विपक्षीय व्यापार में करीब 34 अरब डॉलर का इजाफा होने की उम्मीद है। इस समझौते से 99% भारतीय निर्यात पर टैरिफ खत्म होने के साथ ब्रिटिश व्हिस्की, कारों और कई अन्य चीजों पर लगने वाले टैरिफ में भी कटौती होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर की उपस्थिति में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और उनके ब्रिटिश समकक्ष जोनाथन रेनॉल्ड ने इस पर हस्ताक्षर किए।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
किन प्रोडक्ट्स पर पड़ेगा असर?

भारतीय अधिकारियों ने कहा कि इस एफटीए के लागू होने से 99% भारतीय निर्यात को टैरिफ से राहत मिलने की उम्मीद है। यह ब्रिटिश कंपनियों के लिए व्हिस्की, कारों और अन्य प्रोडक्ट्स का भारत में निर्यात भी आसान करेगा। इस तरह दोनों देशों के बीच कुल व्यापार में बढ़ोतरी होगी। दोनों देशों के बीच तीन साल की बातचीत के बाद इस व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया गया है। इससे भारतीय वस्तुओं को सभी सेक्टर्स में व्यापक बाजार पहुंच सुनिश्चित होने की उम्मीद है।

अधिकारियों ने बताया कि भारत को लगभग 99% प्रोडक्शन कैटेगरी के पूरी तरह ट्रेड-फ्री होने से फायदा होगा। यह छूट लगभग 100% व्यापार मूल्य को समाहित करती है। ब्रिटेन ने कहा कि समझौते के बाद भारतीय उपभोक्ताओं को सॉफ्ट ड्रिंक, ब्यूटी प्रोडक्ट, कार और मेडिकल इक्विपमेंट्स जैसे बेहतरीन ब्रिटिश प्रोडक्ट्स तक आसान पहुंच मिलेगी। इसकी वजह यह है कि एफटीए लागू होने के बाद औसत कस्टम ड्यूटी 15% से घटकर 3% रह जाएगी।

ब्रिटेन भारत से 11 अरब पाउंड सामान करता है आयात

मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने से कुछ घंटे पहले ब्रिटेन ने एक बयान में कहा कि वह पहले से ही भारत से 11 अरब पाउंड का सामान आयात करता है, लेकिन भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ कम होने से ब्रिटिश उपभोक्ताओं और कंपनियों के लिए भारतीय प्रोडक्ट्स की खरीद अधिक आसान और सस्ती हो जाएगी। इससे भारतीय कंपनियों की तरफ से ब्रिटेन को किए जाने वाले निर्यात में भी बढ़ोतरी होगी। बयान में मेजबान देश के प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत के साथ हमारा ऐतिहासिक व्यापार समझौता ब्रिटेन के लिए एक बड़ी जीत है।’ भारतीय अधिकारियों ने कहा कि ब्रिटेन के साथ हुए ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते से भारत को काफी फायदा होने की उम्मीद है।

भाषा इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख