return to news
  1. Gold-Silver Price: दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में आज क्या है भाव? यहां चेक करें लेटेस्ट रेट्स

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price: दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में आज क्या है भाव? यहां चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 06, 2026, 08:08 IST

सारांश

अमेरिका के हाल के आर्थिक आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहे हैं। सितंबर में अमेरिका में नौकरियों की बढ़ोतरी उम्मीद से कम रही और पिछले दो महीनों के रोजगार आंकड़ों को भी नीचे संशोधित किया गया। इसके कारण इस महीने फेड द्वारा ब्याज दर बढ़ाने की संभावना काफी कम हो गई है।

Gold silver

आमतौर पर ब्याज दरें बढ़ने पर सोने में निवेश कम आकर्षक हो जाता है, क्योंकि सोने से ब्याज नहीं मिलता।

Gold-Silver Price: सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। आज 06 अक्टूबर को सोने के भाव में हल्की तेजी नजर आ रही है। वहीं चांदी की बात करें तो यह सस्ती हुई है। bullions.co.in के अनुसार सुबह करीब 8 बजे 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 149,450 रुपये है। वहीं चांदी की कीमत 226,450 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। इंडिया MCX की बात करें तो यहां सोना 149,311 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 226,240 रुपये प्रति किलो के भाव पर देखी गई।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

दूसरी तरफ US कॉमेक्स पर सोना मामूली बढ़त के साथ 4,156.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 0.46% की कमजोरी के साथ 61.02 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले एक हफ्ते में सोने और चांदी की कीमत में मामूली बढ़ोतरी हुई है।

आपके शहर में सोने की कीमत

यहां देश के 6 बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम दिए गए हैं।

  • मुंबई: ₹149,180 प्रति 10 ग्राम
  • दिल्ली: ₹148,920 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹149,610 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹148,980 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु: ₹149,300 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद: ₹149,420 प्रति 10 ग्राम

अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमत

प्रमुख मेट्रो शहरों में 999 फाइन सिल्वर की कीमतें यहां दी गई है।

  • मुंबई: ₹226,040 प्रति किलोग्राम
  • दिल्ली: ₹225,650 प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई: ₹226,700 प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता: ₹225,740 प्रति किलोग्राम
  • बेंगलुरु: ₹226,220 प्रति किलोग्राम
  • हैदराबाद: ₹226,400 प्रति किलोग्राम

सोने-चांदी पर इन फैक्टर्स का दिख सकता है असर

एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले समय में सोने की कीमत थोड़ी और गिर सकती है। इसकी मुख्य वजह मजबूत डॉलर और अमेरिका में ऊंची बॉन्ड यील्ड है। हालांकि, कीमत गिरने के बाद खरीदार फिर से बाजार में आ सकते हैं। अमेरिकी डॉलर मजबूत होने से दूसरे देशों के खरीदारों के लिए डॉलर में बिकने वाला सोना महंगा हो जाता है।

अमेरिका की 10 साल की Treasury yield भी काफी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। अमेरिका के हाल के आर्थिक आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहे हैं। सितंबर में अमेरिका में नौकरियों की बढ़ोतरी उम्मीद से कम रही और पिछले दो महीनों के रोजगार आंकड़ों को भी नीचे संशोधित किया गया। इसके कारण इस महीने फेड द्वारा ब्याज दर बढ़ाने की संभावना काफी कम हो गई है।

फिलहाल बाजार में अक्टूबर में ब्याज दर बढ़ने की संभावना केवल 22% मानी जा रही है, जबकि पिछले हफ्ते यह करीब 70% थी। दिसंबर में दर बढ़ने की संभावना हालांकि अभी भी करीब 84% है। आमतौर पर ब्याज दरें बढ़ने पर सोने में निवेश कम आकर्षक हो जाता है, क्योंकि सोने से ब्याज नहीं मिलता। लेकिन महंगाई और आर्थिक अनिश्चितता के समय सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में भी देखा जाता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories