return to news
  1. Gold-Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में हल्की तेजी, जानें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या भाव?

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में हल्की तेजी, जानें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या भाव?

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड November 13, 2026, 08:25 IST

सारांश

पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ था। इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिका में महंगाई का अनुमान से ज्यादा बढ़ना है। अक्टूबर में अमेरिका के उपभोक्ता मूल्य यानी महंगाई दर में 0.4% की बढ़ोतरी हुई, जबकि बाजार को 0.3% बढ़ने की उम्मीद थी।

Gold silver

महंगाई बढ़ने से बाजार में यह आशंका मजबूत हुई है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ा सकता है।

Gold-Silver Price: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। दोनों धातुओं की कीमतों में आज 13 नवंबर को तेजी नजर आ रही है। bullion.co.in के अनुसार आज 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 136,820 रुपये हो गई है। दूसरी तरफ चांदी की कीमत भी 179,560 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में आई बड़ी गिरावट के बाद दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में सुधार हुआ है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX में सोने का भाव 0.77% बढ़कर 3,915.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत 0.76% बढ़कर 50.45 डॉलर प्रति औंस हो गई। पिछले सत्र में चांदी 50.005 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

आपके शहर में सोने की कीमत

यहां देश के 6 बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम दिए गए हैं।

  • दिल्ली: ₹136,340 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई: ₹136,580 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹136,390 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹136,970 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु: ₹136,680 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद: ₹136,790 प्रति 10 ग्राम

अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमत

प्रमुख मेट्रो शहरों में 999 फाइन सिल्वर की कीमतें यहां दी गई है।

  • दिल्ली: ₹178,930 प्रति किलोग्राम
  • मुंबई: ₹179,240 प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता: ₹179,000 प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई: ₹179,760 प्रति किलोग्राम
  • बेंगलुरु: ₹179,380 प्रति किलोग्राम
  • हैदराबाद: ₹179,520 प्रति किलोग्राम

सोने और चांदी पर इन फैक्टर्स का असर

पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ था। इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिका में महंगाई का अनुमान से ज्यादा बढ़ना है। अक्टूबर में अमेरिका के उपभोक्ता मूल्य यानी महंगाई दर में 0.4% की बढ़ोतरी हुई, जबकि बाजार को 0.3% बढ़ने की उम्मीद थी। महंगाई बढ़ने से बाजार में यह आशंका मजबूत हुई है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ा सकता है या लंबे समय तक ऊंची रख सकता है। जब ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो सोने और चांदी जैसी धातुओं में निवेश कम आकर्षक हो जाता है, क्योंकि इनसे निवेशकों को ब्याज नहीं मिलता।

इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर भी मजबूत हुआ है। सोने और चांदी का कारोबार अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर में होता है। ऐसे में डॉलर मजबूत होने पर दूसरे देशों के खरीदारों के लिए सोना और चांदी महंगे हो जाते हैं। इससे इनकी मांग पर असर पड़ सकता है। हालांकि, शुक्रवार को कीमतों में आई तेजी से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि सोने और चांदी की गिरावट पूरी तरह खत्म हो गई है।

निवेशकों को अब किन बातों पर नजर रखनी चाहिए?

आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतें मुख्य रूप से फेडरल रिजर्व के फैसलों, डॉलर की मजबूती और बॉन्ड यील्ड पर निर्भर करेंगी। इसके अलावा, दुनिया में चल रहे युद्ध और शांति समझौतों से जुड़ी खबरें भी इनकी कीमतों को प्रभावित कर सकती हैं।

भारतीय निवेशकों के लिए रुपये और डॉलर की कीमत में होने वाला बदलाव भी काफी अहम है। अगर रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होता है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत गिरने के बावजूद भारत में सोने की कीमतों में ज्यादा गिरावट नहीं आ सकती। वहीं, रुपया मजबूत होने पर घरेलू बाजार में सोना और चांदी सस्ते हो सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories