मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड November 13, 2026, 09:08 IST
सारांश
Ola Electric का वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में रेवेन्यू सालाना आधार पर 39% गिरकर 421 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 690 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी का नेट लॉस 418 करोड़ रुपये से घटकर 362 करोड़ रुपये रह गया।

Hitachi Energy का नेट प्रॉफिट दूसरी तिमाही में 20.8% बढ़कर 319 करोड़ रुपये हो गया।
Oil India का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट पिछली तिमाही के मुकाबले 21.3% गिरकर 2,259.42 करोड़ रुपये रह गया। इससे पिछली तिमाही में यह 2,870.21 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 1.4% बढ़कर 8,071.2 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 7 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसका भुगतान 12 दिसंबर तक किया जाएगा।
Ola Electric का वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में रेवेन्यू सालाना आधार पर 39% गिरकर 421 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 690 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी का नेट लॉस 418 करोड़ रुपये से घटकर 362 करोड़ रुपये रह गया।
Hitachi Energy का नेट प्रॉफिट दूसरी तिमाही में 20.8% बढ़कर 319 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल यह 264 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 63.6% बढ़कर 2,996.5 करोड़ रुपये रहा।
पावर मिनिस्ट्री ने Reliance Industries को गुजरात में ओवरहेड ट्रांसमिशन लाइन बिछाने की मंजूरी दी है। यह मंजूरी 25 साल के लिए मिली है। हालांकि, इसके लिए जरूरी वैधानिक और नियामकीय मंजूरियां लेनी होंगी। यह लाइन गुजरात के भरूच जिले के कई गांवों से होकर गुजरेगी।
Mahindra & Mahindra का अक्टूबर में कुल प्रोडक्शन सालाना आधार पर 30.44% बढ़कर 1.24 लाख यूनिट हो गया। पिछले साल इसी महीने में यह 94,873 यूनिट था। कंपनी की कुल बिक्री 7.3% बढ़कर 1.27 लाख यूनिट रही। एक्सपोर्ट में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। इसमें 77.5% की बढ़ोतरी हुई और यह 7,241 यूनिट पर पहुंच गया।
Vodafone Idea का सितंबर तिमाही में घाटा बढ़कर 5,975 करोड़ रुपये हो गया। जून तिमाही में कंपनी को 3,747 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। सितंबर तिमाही में 462 करोड़ रुपये के एक्सेप्शनल लॉस का भी असर पड़ा। हालांकि, कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 1.7% बढ़कर 11,884 करोड़ रुपये रहा।
Bondada Engineering का रेवेन्यू दूसरी तिमाही में 9.8% बढ़कर 724 करोड़ रुपये हो गया। नेट प्रॉफिट 5.65% बढ़कर 56 करोड़ रुपये रहा। EBITDA में 7.9% की बढ़ोतरी हुई और यह 84 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
Dilip Buildcon का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 52.8% गिरकर 101 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 214 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 16.8% बढ़कर 2,250.4 करोड़ रुपये हो गया।
Zee Entertainment के बोर्ड ने 600 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक को मंजूरी दी है। कंपनी टेंडर ऑफर के जरिए 91 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर अधिकतम 6.59 करोड़ शेयर वापस खरीदेगी। इसके लिए 25 नवंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है।
NCL Industries ने तमिलनाडु के तूतीकोरिन में 130 मेगावाट के सोलर और विंड पावर प्रोजेक्ट के दूसरे और तीसरे चरण के लिए 595.17 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। इसके बाद पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत बढ़कर 987.17 करोड़ रुपये हो गई है।
Oberoi और Trident होटल चलाने वाली कंपनी EIH का नेट प्रॉफिट दूसरी तिमाही में 19.3% बढ़कर 136 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 16.1% बढ़कर 694 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी हैदराबाद के शमशाबाद एयरपोर्ट के पास पांच सितारा Trident होटल बनाने के लिए 777 करोड़ रुपये निवेश करेगी।
IRCTC का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 22.9% गिरकर 263.6 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 16.3% बढ़कर 1,333.1 करोड़ रुपये हो गया।
Clean Max Enviro ने आंध्र प्रदेश सरकार के इकोनॉमिक डेवलपमेंट बोर्ड के साथ एमओयू किया है। इसके तहत कंपनी करीब 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस निवेश से 3 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता और 1 गीगावाट पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज सुविधा वाला क्लीन एनर्जी कॉम्प्लेक्स तैयार किया जाएगा।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख