return to news
  1. Stocks to Watch: Coal India और Suzlon Energy से IndiGo तक, आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

मार्केट न्यूज़

Stocks to Watch: Coal India और Suzlon Energy से IndiGo तक, आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड October 30, 2026, 07:36 IST

सारांश

Suzlon Energy ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 26% बढ़कर 4,869 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान कंपनी ने रिकॉर्ड 710 मेगावाट की डिलीवरी की।

Stock to watch

InterGlobe Aviation, जो IndiGo की पैरेंट कंपनी है, को लगातार तीसरी तिमाही में घाटा हुआ है।

Stocks to Watch: शेयर बाजार में आज 30 अक्टूबर को कई कंपनियों के शेयर खबरों के दम पर फोकस में रहेंगे। इनमें Suzlon Energy, IndiGo, Vedanta Power, Blue Star, Trent, Indegene और Deepak Nitrite जैसी कंपनियां शामिल हैं। किसी कंपनी ने दूसरी तिमाही में शानदार मुनाफा दर्ज किया है, तो किसी के नतीजों पर खर्च और मार्जिन में गिरावट का असर दिखा है। वहीं, कुछ कंपनियों में ब्लॉक डील और मैनेजमेंट से जुड़ी खबरें भी सामने आई हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Suzlon Energy

विंड एनर्जी कंपनी Suzlon Energy ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 26% बढ़कर 4,869 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान कंपनी ने रिकॉर्ड 710 मेगावाट की डिलीवरी की। तुलनात्मक आधार पर नेट प्रॉफिट 1.3% बढ़कर 394 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, EBITDA मार्जिन पिछले साल के 18.6% से घटकर 14.8% पर आ गया।

IndiGo

InterGlobe Aviation, जो IndiGo की पैरेंट कंपनी है, को लगातार तीसरी तिमाही में घाटा हुआ है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट लॉस 1,879.1 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी अवधि में यह घाटा 2,582.1 करोड़ रुपये था। कंपनी को 1,333 करोड़ रुपये का फॉरेक्स लॉस हुआ, जो कुल घाटे का करीब 70% है। वहीं, कुल खर्च 18.6% बढ़कर 26,188.4 करोड़ रुपये हो गया।

Vedanta Power और Vedanta Oil and Gas

Vedanta Power ने दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन दर्ज किया। कंपनी को 83 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ, जबकि पिछली तिमाही में 423 करोड़ रुपये का घाटा था। रेवेन्यू 11.5% बढ़कर 2,908 करोड़ रुपये और EBITDA 44.7% बढ़कर 421 करोड़ रुपये रहा।

वहीं, Vedanta Oil and Gas का मुनाफा तिमाही आधार पर 21% घटकर 746 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी का रेवेन्यू भी 0.8% गिरकर 2,488 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, EBITDA मार्जिन 32.5% से बढ़कर 54.3% हो गया।

Blue Star और Trent

Blue Star का दूसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 25.5% बढ़ा। कंपनी का रेवेन्यू 21% बढ़कर 2,930.95 करोड़ रुपये रहा। इसका EBITDA मार्जिन 6.9% रहा। फैशन रिटेल कंपनी Trent का नेट प्रॉफिट 8.6% बढ़कर 490 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू भी 22.5% की बढ़त के साथ 5,788 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा Noel Tata 11 नवंबर 2026 से Trent के चेयरमैन पद से रिटायर होंगे।

Indegene और Sagility

लाइफ साइंस टेक्नोलॉजी कंपनी Indegene का नेट प्रॉफिट 10% बढ़कर 112.3 करोड़ रुपये रहा। वहीं, रेवेन्यू में 39.6% की बढ़ोतरी हुई और यह 1,122.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। दूसरी ओर, Sagility में ब्लॉक डील की खबर है। कंपनी की प्रमोटर Sagility BV करीब 2,377 करोड़ रुपये में 12% हिस्सेदारी बेच सकती है। इसके लिए 42.45 रुपये प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया गया है।

Thyrocare, Suryoday Bank और Deepak Nitrite

Thyrocare Technologies का नेट प्रॉफिट 68.17% गिरकर 15.22 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, रेवेन्यू 25.1% बढ़कर 271 करोड़ रुपये रहा। Suryoday Small Finance Bank का नेट प्रॉफिट बढ़कर 77 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 30 करोड़ रुपये था। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी 43% बढ़कर 369 करोड़ रुपये रही।

वहीं, Deepak Nitrite का प्रदर्शन शानदार रहा। कंपनी का नेट प्रॉफिट तीन गुना से ज्यादा बढ़कर 398 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू में भी 61.7% की बढ़ोतरी हुई और यह 3,076 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories