return to news
  1. EPFO का बड़ा निर्देश: कंपनियों को 15 नवंबर तक जमा करना होगा अक्टूबर महीने का PF, देरी पर लगेगा जुर्माना

पर्सनल फाइनेंस

EPFO का बड़ा निर्देश: कंपनियों को 15 नवंबर तक जमा करना होगा अक्टूबर महीने का PF, देरी पर लगेगा जुर्माना

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 14, 2026, 13:49 IST

सारांश

EPFO ने 12 नवंबर को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट X के जरिए यह जानकारी दी। संगठन ने नियोक्ताओं से अपील की है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना समय पर ECR फाइल करें और PF का पैसा जमा कर दें।

EPFO

EPFO की यह सलाह अक्टूबर 2026 के वेतन से जुड़े PF योगदान के लिए है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सभी कंपनियों और नियोक्ताओं (Employers) को अक्टूबर महीने का PF जमा करने और उसकी ऑनलाइन रिटर्न फाइल करने का निर्देश दिया है। इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक चालान-कम-रिटर्न (ECR) फाइल करने और उससे जुड़ी रकम जमा करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2026 तय की गई है। यानी नियोक्ताओं को इस तारीख तक अक्टूबर महीने की सैलरी से जुड़ी PF की पूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

EPFO ने क्या कहा?

EPFO ने 12 नवंबर को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट X के जरिए यह जानकारी दी। संगठन ने नियोक्ताओं से अपील की है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना समय पर ECR फाइल करें और PF का पैसा जमा कर दें। इससे कर्मचारियों के PF खाते में उनका योगदान समय पर पहुंच सकेगा। साथ ही कंपनियों को देरी से भुगतान करने पर लगने वाले अतिरिक्त चार्ज से भी बचने में मदद मिलेगी।

EPFO ने नियोक्ताओं से क्या कहा?

EPFO की यह सलाह अक्टूबर 2026 के वेतन से जुड़े PF योगदान के लिए है। नियोक्ताओं को दो जरूरी काम पूरे करने होंगे। पहला, कर्मचारियों के PF योगदान की जानकारी के साथ ECR फाइल करना और दूसरा, उस रिटर्न के हिसाब से PF की पूरी रकम जमा करना।

यहां ध्यान देने वाली बात है कि सिर्फ ECR फाइल कर देना काफी नहीं है। नियोक्ता को इससे जुड़ा भुगतान भी पूरा करना होगा। अगर कंपनी ने रिटर्न जमा कर दिया, लेकिन PF की रकम समय पर जमा नहीं की, तो उसकी मासिक अनुपालन प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी।

क्या होता है ECR और क्यों जरूरी है?

ECR यानी इलेक्ट्रॉनिक चालान-कम-रिटर्न एक ऐसी व्यवस्था है, जिसके जरिए नियोक्ता हर महीने अपने कर्मचारियों के PF योगदान की जानकारी EPFO को देते हैं। इसमें कर्मचारियों की सैलरी, PF योगदान और भुगतान से जुड़ी जानकारी शामिल होती है।

ECR फाइल करने से पहले नियोक्ताओं को कर्मचारियों के रिकॉर्ड अच्छी तरह जांच लेने चाहिए। इसमें कर्मचारियों की व्यक्तिगत जानकारी, वेतन का विवरण और PF योगदान की रकम सही होनी चाहिए। अगर इन जानकारियों में कोई गलती है, तो रिटर्न जमा करने में परेशानी आ सकती है। इसलिए ECR फाइल करने से पहले सभी रिकॉर्ड का मिलान करना जरूरी है। इसके बाद संबंधित PF की रकम भी जमा करनी होगी।

आखिरी तारीख चूकने पर क्या होगा?

अगर कोई कंपनी 15 नवंबर तक PF का भुगतान नहीं करती है, तो उसे देरी के लिए ब्याज और लागू नियमों के तहत अतिरिक्त हर्जाना देना पड़ सकता है। EPF से जुड़े प्रावधानों के अनुसार, तय समय पर योगदान जमा करना नियोक्ता की जिम्मेदारी है।

नियोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी दिन तक इंतजार न करें। समय से पहले ECR फाइल करने और भुगतान करने से रिकॉर्ड में किसी तरह की गड़बड़ी या EPFO पोर्टल पर तकनीकी समस्या आने पर उसे ठीक करने का पर्याप्त समय मिल सकता है।

इसलिए जिन कंपनियों ने अभी तक अक्टूबर महीने का PF जमा नहीं किया है, उन्हें 15 नवंबर 2026 से पहले ECR फाइलिंग और भुगतान दोनों प्रक्रियाएं पूरी कर लेनी चाहिए। इससे कर्मचारियों के PF खाते में योगदान समय पर जमा होगा और कंपनियां लेट पेमेंट से जुड़े अतिरिक्त खर्च से बच सकेंगी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख

End of additional stories